चाण्डिल/ Vikash Thakur तिरुलडीह शहीद चौक पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का सोमवार को भव्य स्वागत किया गया. तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
इस दौरान शहीद चौक पर शहीद अजीत, धनंजय महतो और अनिल गोप की मूर्तियों पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं की अच्छी- खासी उपस्थिति रही. बताया गया कि अर्जुन मुंडा कुकड़ू प्रखंड स्थित बिरसा मुंडा चौक, डाटम में आयोजित सरहुल महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे. इसी क्रम में तिरुलडीह पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया. स्वागत कार्यक्रम के बाद वे सरहुल महोत्सव में शामिल होने के लिए आगे रवाना हो गए.

विज्ञापन
