- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
- Kandra Karam Mahotsav कांड्रा: धूमधाम से सम्पन्न हुआ करम महोत्सव, झुमुर की थाप पर देर रात तक झूमते रहे हजारों दर्शक
- Khuntpani Blood Donation Camp खरसावां: ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती पर खुंटपानी सीएचसी में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह
- Jamtara Villagers Protest जामताड़ा: विद्यालय में कथित अनियमितताओं पर बवाल, सचिव को कार्यालय में बंद कर जड़ा ताला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला:ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोल्हान प्रमंडल संयोजक फूलकांत झा के नेतृत्व में राशन दुकानदारों की वर्षों से लंबित समस्याओं को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया. इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पत्र भेजकर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की गई. एसोसिएशन ने कहा कि एनएफएसए का कमीशन पिछले 13 महीनों से लंबित है. वहीं, कोरोना काल से ही जिले के सैकड़ों राशन दुकानदारों का कमीशन जिला आपूर्ति कार्यालय में बकाया बताया जा रहा है. लंबे समय से भुगतान नहीं…
आदित्यपुर: क्या सरायकेला- खरसावां और जमशेदपुर के अपराध जगत में एक बड़े अध्याय का अंत होने वाला है ? क्या वर्षों से एक- दूसरे के विरोधी माने जाने वाले सागर लोहार और विक्की नंदी अब हाथ मिलाकर गैंगवार खत्म करने की तैयारी में हैं ? अपराध जगत से जुड़े सूत्रों से मिल रही जानकारी कुछ ऐसा ही संकेत दे रही है. हालांकि दोनों की ओर से इस संबंध में कोई सार्वजनिक या आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, इसलिए फिलहाल इसे पुष्ट तथ्य के बजाय अपराध जगत में चल रही चर्चा के रूप में ही देखा जाना चाहिए. सूत्रों का दावा…
सरायकेला: कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम मंगलवार को सरायकेला पहुंचे. उनके आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. सरायकेला पहुंचने के बाद आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम ने जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान एसआईआर से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की प्रगति, तैयारियों और अब तक की स्थिति की जानकारी ली गई. समीक्षा बैठक में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला के पूर्व…
सरायकेला: लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सरायकेला-खरसावां जिले में खरकई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. 1 सितंबर की सुबह 8 बजे दर्ज बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार आदित्यपुर स्थित खरकई पुल पर नदी का जलस्तर 131.520 मीटर पहुंच गया है. यह खतरे के निशान 129.00 मीटर से 2.52 मीटर अधिक है. जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रहने से नदी किनारे और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ, इचा-गालूडीह परिसर, आदित्यपुर की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार खरकई नदी के जलग्रहण क्षेत्र में 164 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत अलबेला गार्डन में सोमवार रात चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई. घटना में एक युवक घायल हुआ है. सूत्रों के अनुसार रात करीब 8:30 बजे 8 से 10 युवकों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और इसी दौरान उस पर चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है. हमले के बाद घायल युवक मौके पर पड़ा रहा. इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक स्थानीय युवक की नजर उस पर पड़ी. उसने पैसेंजर टेंपो की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा…
आदित्यपुर: बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण, सिस्टम अपग्रेड और निर्बाध आपूर्ति के सरकारी दावों के बीच कुलुपटांगा फीडर के उपभोक्ता बार- बार घंटों की बिजली कटौती झेलने को मजबूर हैं. सोमवार को एक बार फिर तकनीकी खराबी के कारण करीब आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही. विभागीय स्तर से इसका कारण 33/11 KV PSS आदित्यपुर-1 में PTR की समस्या बताया गया. सवाल यह है कि यदि पिछले तीन- चार वर्षों से बिजली व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने पर काम हो रहा है, तो एक ही क्षेत्र में बार-बार लंबे समय तक आपूर्ति बाधित होने की नौबत क्यों आ रही…
आसनसोल: प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट टीम को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 600 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की है. इस मामले में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति सुजुकी अर्टिगा कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस के अनुसार, बीती रात खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के लालगंज-जुबिली रोड स्थित राय मैदान की ओर एक वाहन से बड़ी मात्रा में मादक…
राजनगर: आसमान से मूसलाधार बारिश, मैदान में पानी और कीचड़, लेकिन न खिलाड़ियों के कदम रुके और न दर्शकों का उत्साह कम हुआ. राजनगर प्रखंड के बान्दु पंचायत अंतर्गत बूढ़ी सिरिंग गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल के जुनून की यादगार तस्वीर पेश कर गया. एनएसबीसी बूढ़ी सिरिंग के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में ओडिशा की विरला गोल्ड सोलाय और संवैय्या ब्रदर की टीम आमने-सामने थी. मुकाबले के बीच तेज बारिश शुरू हो गई और देखते ही देखते मैदान कीचड़ में तब्दील हो गया. इसके बावजूद खिलाड़ियों ने खेल जारी…
जामताड़ा/रूपनारायणपुर/बिहार के जमुई से बालू लेकर पश्चिम बंगाल के डानकुनी जा रहे सैकड़ों ट्रक बंगाल- झारखंड सीमा पर रूपनारायणपुर के पास फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि वाहनों में GPS आधारित व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) और जियो- टैगिंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें पश्चिम बंगाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है. 29 अगस्त से सीमा पर ट्रकों की लंबी कतार लगी है, जो झारखंड की ओर कई किलोमीटर तक पहुंच गई है. ई-चालान होने के बावजूद नहीं मिल रहा प्रवेश ट्रक चालकों के अनुसार, उनके पास वैध ई-चालान के आधार…
सरायकेला: जिले के आदित्यपुर नगर निगम के सालडीह बालू उठाव स्थल से कथित अवैध बालू खनन एवं परिवहन की सूचनाओं के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए घाट तक जाने वाले मार्ग को बंद करा दिया है. हालांकि खान निरीक्षक की जांच के दौरान मौके पर अवैध रूप से बालू का खनन या उठाव करते कोई व्यक्ति अथवा वाहन नहीं पाया गया. जिला प्रशासन के अनुसार विभिन्न माध्यमों से मिल रही सूचनाओं और स्थानीय समाचारों में मामला सामने आने के बाद उपायुक्त के निर्देश पर स्थल की जांच कराई गई. जांच में तत्काल अवैध गतिविधि की पुष्टि नहीं…