- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
- Kandra Karam Mahotsav कांड्रा: धूमधाम से सम्पन्न हुआ करम महोत्सव, झुमुर की थाप पर देर रात तक झूमते रहे हजारों दर्शक
- Khuntpani Blood Donation Camp खरसावां: ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती पर खुंटपानी सीएचसी में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह
- Jamtara Villagers Protest जामताड़ा: विद्यालय में कथित अनियमितताओं पर बवाल, सचिव को कार्यालय में बंद कर जड़ा ताला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सोनुआ प्रखंड के बालजोड़ी पंचायत अंतर्गत नुवागांव में दो ग्रामीण परिवारों पर आफत टूट पड़ी. रविवार रात तेज बारिश के दौरान बबलू कालिंदी और बसंत कालिंदी के कच्चे मकान ढह गए. हादसे के समय दोनों परिवारों के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. घर का छप्पर और दीवारें धीरे-धीरे गिरने लगीं, जिसके बाद परिवार के लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. मकान ढहने के कारण घर में रखा अनाज और अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद दोनों परिवारों के…
आदित्यपुर: सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन की आमसभा रविवार को आदित्यपुर के मझिटोला स्थित जेसीएम प्ले स्कूल में आयोजित हुई. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वंदे मातरम् गायन से हुई. बैठक में संस्था की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ आय- व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. नई कार्यकारिणी में स्वरूप दत्ता को चेयरमैन, रुमा राय गुप्ता को अध्यक्ष और तापस सरकार को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया. पलाश कांति हाजरा, संदीप राय, जय चक्रवर्ती और श्रीदाम मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया. विश्वनाथ घोष को महासचिव, दिलीप मंडल एवं सविता बॉक्सी को सचिव तथा पार्थ…
सरायकेला: 23वीं जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में आदित्यपुर की रीत कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए. बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित प्रतियोगिता में रीत ने शॉट पुट और हैमर थ्रो दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया. दो अलग- अलग स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीतकर रीत ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया. उनकी इस उपलब्धि से आदित्यपुर के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. रीत कुमारी की इस सफलता पर लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में…
सरायकेला: राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत को लेकर सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया की सरायकेला शाखा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. DLSA के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में ऋणधारकों को बैंक ऋण से जुड़े मामलों के आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण निपटारे की प्रक्रिया की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने पात्र NPA ऋणधारकों को वन टाइम सेटलमेंट यानी OTS सुविधा के बारे में बताते हुए लोक अदालत के माध्यम से अपने ऋण खातों का नियमानुसार निपटारा कराने की अपील की. कार्यक्रम में DLSA सचिव, विशेष लोक अदालत के सदस्य, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं…
सरायकेला: जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में प्रखंडवार शैक्षणिक उपलब्धियों और कमियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. समीक्षा के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालयों में नामांकन, व्यावसायिक क्षमता विकास प्रशिक्षण, जन्म प्रमाण-पत्र, परियोजना रेल, अपार पहचान संख्या, आधारभूत संरचना, ICT लैब, स्मार्ट क्लास तथा जिले की शैक्षणिक रैंकिंग सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई. DDC ने कम…
जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान अपार्टमेंट में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एक महिला समेत तीन बदमाश कथित तौर पर जनगणना कर्मी बनकर फ्लैट में घुसे और अकेली महिला को बंधक बनाकर मारपीट की. इसके बाद सोने की चेन और कान की बाली लूटकर फरार हो गए. जानकारी के अनुसार फ्लैट में लीलावती अम्मा अकेली थीं. इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची और खुद को जनगणना विभाग की कर्मी बताते हुए बातचीत शुरू की. इसी बीच दो युवक भी वहां पहुंच गए. आरोप है कि तीनों ने महिला को…
जामताड़ा: नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहेबगंज हाईवे पर खरखोकुंडी के समीप सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय हेमन रजक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर हाईवे जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई. जानकारी के अनुसार, खरखोकुंडी गांव निवासी हेमन रजक अपनी गाय को मैदान में खूंटे से बांधकर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.…
जामताड़ा: करमाटांड़ थाना क्षेत्र के केंदुवाटांड़ गांव निवासी 22 वर्षीय जमरुद्दीन अंसारी की पुणे में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई. जमरुद्दीन पुणे के एक होटल में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही केंदुवाटांड़ गांव में मातम पसर गया. रविवार देर रात मृतक का शव गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. …
आदित्यपुर: शहरी क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित जलापूर्ति योजना को लेकर सामाजिक संगठन जनकल्याण मोर्चा ने एक बार फिर अधूरी जलापूर्ति का मुद्दा उठाया है. मोर्चा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कहा कि 30 MLD सीतारामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आदित्यपुर- 2 में एक अगस्त 2026 से पेयजल आपूर्ति शुरू होना बड़ी उपलब्धि है, लेकिन एक महीने बाद भी आरआईटी थाना क्षेत्र के कई इलाकों तक पानी नहीं पहुंच पाया है. मोर्चा ने जलापूर्ति को लेकर वर्ष 2023 में झारखंड हाईकोर्ट में मोर्चा द्वारा दायर जनहित याचिका WP (PIL) No. 3629/2023, 13 जून 2026 का महाधरना और उपायुक्त नीतीश…
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की समस्या एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है. नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 स्थित रहमतनगर में केला गोदाम के समीप सोमवार को दोपहर करीब 12.25 बजे सड़क और आसपास का पूरा क्षेत्र पानी से भर गया. सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ी. स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश होते ही केला गोदाम और आसपास की सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जल निकासी की समुचित…