- Saraikela Adityapur Crime सरायकेला: आदित्यपुर में फिर सक्रिय हुआ सागर गिरोह ! दीपू मिश्रा ने साथियों संग अनिकेत पर किया जानलेवा हमला, हाथ टूटा, पिस्तौल दिखाकर धमकाने का भी लगा आरोप
- Saraikela Adityapur Crime सरायकेला: आदित्यपुर में फिर सक्रिय हुआ सागर गिरोह ! दीपू मिश्रा ने साथियों संग अनिकेत पर किया जानलेवा हमला, हाथ टूटा, पिस्तौल दिखाकर धमकाने का भी लगा आरोप
- Dhanbad Woman Assault Case धनबाद: पेड़ से महिला को बांधकर मारपीट का वीडियो वायरल, एक महिला को गिरफ्तार
- Jamtara Scissor Attack जामताड़ा: कैंची से युवक पर हमला, चौकीदार के बेटे पर आरोप, ग्रामीणों ने अस्पताल में घेरा
- Kuchai Gandhi Jayanti 2026 कुचाई: रूगुडीह पंचायत भवन में गांधी और शास्त्री जयंती पर विशेष ग्रामसभा, स्वच्छता व ग्राम विकास पर चर्चा
- Deoghar Brown Sugar Action 2026 देवघर: ब्राउन शुगर के साथ पांच गिरफ्तार, 21.01 ग्राम मादक पदार्थ और 5,400 रुपये नकद बरामद
- Lohardaga Missing Woman 2026 लोहरदगा: 7 साल पहले मृत घोषित महिला अचानक लौटी घर, परिजनों और गांव वालों के उड़ गए होश
- Asansol Seva Setu Camp आसनसोल: फॉर्म हाथ में, खाते में नहीं पहुंची राशि ! अन्नपूर्णा योजना को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: आगामी रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है और हर स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. बुधवार को सीसीआर परिसर में सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने जिले भर के टैंगो जवानों और टाइगर मोबाइल बाइक पेट्रोलिंग टीम को विशेष ब्रीफिंग दी. इस दौरान उन्होंने संवेदनशील और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया. सिटी एसपी ने कहा कि रामनवमी के दौरान निकलने वाले सभी जुलूस निर्धारित रूट से ही गुजरेंगे और इसका कड़ाई से पालन कराया…
चांडिल/ Vikash Thakur रामनवमी के अवसर पर चांडिल अनुमंडल में इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसे लेकर श्रीराम सनातन समिति द्वारा बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई. समिति के अध्यक्ष आकाश महतो ने बताया कि 27 मार्च 2026, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी. हर साल की तरह इस बार भी बड़े पैमाने पर आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्त, युवक- युवतियां, महिलाएं और श्रद्धालु शामिल होंगे. शोभायात्रा में गाजे- बाजे, ढोल- नगाड़ों और भगवा ध्वज के साथ श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग लेंगे. समिति…
गम्हरिया: थाना क्षेत्र में आंजनिया इस्पात लिमिटेड कंपनी में हुए चोरी मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गौरतलब है कि 11-12 मार्च की मध्यरात्रि को कंपनी के स्टोर रूम का ताला तोड़कर तांबे का दो बाल्टीनुमा ट्यूयर और पीतल के चार ब्रास बुश चोरी कर लिए गए थे. इस संबंध में वादी गौरव राज सिंह के आवेदन पर गम्हरिया थाना में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं छापेमारी के दौरान सातवें आरोपी भोला लोहार…
सरायकेला/ Pramod Singh आगामी रामनवमी को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. बुधवार को सरायकेला थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जुलूस के रूट और विधि- व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. बैठक के दौरान एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि रामनवमी जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जुलूस केवल निर्धारित रूट से ही निकलेगा और समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की…
चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड स्थित निश्चिंतपुर के एसएस. पब्लिक स्कूल में बुधवार को ‘राम चले वनवास’ प्रसंग पर आधारित भव्य झांकी निकाली गई. इस आयोजन में छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. झांकी के दौरान नन्हे बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का स्वरूप धारण कर रामायण के वनवास प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया. दृश्य में दिखाया गया कि किस तरह भगवान राम अपने पिता राजा दशरथ और माता कौशल्या से आशीर्वाद लेकर वन गमन के लिए प्रस्थान करते हैं. यह झांकी विद्यालय परिसर…
आदित्यपुर: लंबे इंतजार के बाद आदित्यपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. सीतारामपुर डैम के पास बने 30 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से आरआईटी थाना क्षेत्र की पानी टंकी संख्या 8 और 9 में पानी भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके बाद क्रमवार करीब 16 से 20 हजार घरेलू कनेक्शन धारकों के घरों तक परीक्षण के तौर पर जलापूर्ति शुरू करने की तैयारी है. वहीं 60 एमएलडी सापड़ा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य भी तेजी से जारी है. प्लांट तक 11000 वोल्ट बिजली आपूर्ति के लिए वन विभाग से अनापत्ति लगभग मिल चुकी है…
जमशेदपुर: बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपाड़ा नागुडसाई में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिले द्वितीय विश्व युद्ध काल के दो बमों को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया. इनमें से एक बम को सेना की टीम ने बुधवार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है, जबकि दूसरे को डिफ्यूज करने की प्रक्रिया जारी है. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास करीब एक किलोमीटर के दायरे में आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी थी. पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके. मौके पर पहुंची…
जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के उलीयान स्थित दुर्गा काली बाड़ी के पास मंगलवार दोपहर गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया. स्थानीय निवासी सुश्रीति सेन, नीलू प्रमाणिक और पिंकी दास ने आरोप लगाया कि उनके घर के सामने अक्सर कुछ युवक गाड़ियां खड़ी कर अड्डा जमाते हैं, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है. मंगलवार को भी बोलेरो वाहन से पहुंचे कुछ लोगों के साथ पार्किंग को लेकर कहासुनी शुरू हुई. आरोप…
सरायकेला: गृह रक्षक नव नामांकन के तहत मंगलवार को ईचागढ़ प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. यह परीक्षा बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित की गई, जिसमें 23 मार्च को महिला और 24 मार्च को पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया. जानकारी के अनुसार ईचागढ़ प्रखंड से कुल 1535 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें 492 महिला और 1043 पुरुष शामिल थे. परीक्षा में 316 महिला और 645 पुरुष अभ्यर्थी उपस्थित रहे. शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत आयोजित दौड़ में 253 महिला और 87 पुरुष अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए. इसके…
खूंटी: जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वह अपने बेटे को स्कूल से लाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. घटना तारोसिलादोन- खूंटी सड़क स्थित भंडरा मोड़ के पास की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक करीब दस मीटर तक घसीटता चला गया और वाहन का चक्का उसके सिर पर चढ़ गया. इस…