गम्हरिया: थाना क्षेत्र में आंजनिया इस्पात लिमिटेड कंपनी में हुए चोरी मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गौरतलब है कि 11-12 मार्च की मध्यरात्रि को कंपनी के स्टोर रूम का ताला तोड़कर तांबे का दो बाल्टीनुमा ट्यूयर और पीतल के चार ब्रास बुश चोरी कर लिए गए थे. इस संबंध में वादी गौरव राज सिंह के आवेदन पर गम्हरिया थाना में मामला दर्ज किया गया था.


विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं छापेमारी के दौरान सातवें आरोपी भोला लोहार को गिरफ्तार किया गया, जिसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
