- Jamshedpur Sitaramdera Firing जमशेदपुर: सीतारामडेरा के ओल्ड बाराद्वारी में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी दो गोलियां
- Jhimri Railway Station Issue चांडिल: झिमड़ी स्टेशन की बदहाल सुविधाओं को लेकर ADRM को सौंपा ज्ञापन, लोकल ट्रेन चलाने समेत आठ सूत्री मांग
- Puja Special Train 2026 जामताड़ा- चित्तरंजन के यात्रियों को बड़ी राहत, सात फेरे लगाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन
- Asansol Railway Division Traffic Block जामताड़ा: मधुपुर- जसीडीह रेलखंड पर 36 दिनों तक ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित
- Ranchi ACB Trap रांची: सिल्ली में ACB का बड़ा एक्शन, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार
- Jamshedpur Police Board Controversy जमशेदपुर: SSP आवास के अंदर डीजीपी कर रही थी हाईलेवल मीटिंग, बाहर ‘POLICE’ बोर्ड लगी थार लेकर पहुंचा टाटा स्टील UISL कर्मी, जवान भी रह गए हैरान
- Bihar Flood Relief बिहार: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए स्वास्थ्य मंत्री निशांत, एक माह का वेतन दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में
- Gamharia Tayo Colony Assault Case गम्हरिया: टायो कॉलोनी में आदिवासी युवक से मारपीट का मामला, पांच नामजद समेत 10 के खिलाफ शिकायत
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा/ Manish Baranwal रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर सुरक्षा एवं विधि- व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा- निर्देश दिए गए हैं. जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न मुहल्लों और गांवों में अखाड़ा जुलूस एवं महावीरी झंडा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. इसे देखते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कुल 111 स्थानों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी की ड्यूटी 26 मार्च सुबह 08:00…
सरायकेला/ Pramod Singh जिले में अवैध शराब के कारोबार को लेकर एक बार फिर उत्पाद विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है. स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है. आरोप है कि उत्पाद विभाग चुनिंदा स्थानों पर ही छापेमारी करता है, जबकि पूरे जिले में अवैध चुलाई शराब का कारोबार खुलेआम जारी है. ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की कार्रवाई पूरी तरह पक्षपातपूर्ण नजर आती है. जहां से कथित तौर पर “टोकन मनी” नहीं मिलती, वहां लगातार छापेमारी की जाती…
सरायकेला: रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष आदेश जारी किया है. जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 27 मार्च, 28 मार्च, 29 मार्च 2026 एवं 2 अप्रैल 2026 को निकलने वाले जुलूस के मद्देनजर कई मार्गों पर नो- एंट्री लागू की गई है. आदेश के अनुसार सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाईबासा रोड (भाजपा कार्यालय के पास), खरसावां रोड (बिरसा चौक), कांड्रा थाना क्षेत्र के गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा तथा आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आदित्यपुर टोल प्लाजा के पास सभी प्रकार के मालवाहक छोटे एवं…
सरायकेला: रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी क्रम में सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झिमरी गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व चांडिल अंचल निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया. इस दौरान पुलिस बल ने गांव के विभिन्न इलाकों, मुख्य सड़कों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण करते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण…
जामताड़ा/ Manish Baranwal केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रांची द्वारा जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत निजकजरा में रबी फसल को लेकर दो दिवसीय उन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सीआईपीएमसी रांची के कार्यालय प्रमुख सह सहायक निदेशक अशोक कुमार एच.पी. द्वारा किया गया. प्रशिक्षण के प्रथम दिन किसानों को एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इस दौरान बीजोपचार, यांत्रिक, जैविक एवं व्यावहारिक विधियों के उपयोग के साथ- साथ रसायन खरीदते समय बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षित उपयोग के तरीकों पर विशेष जोर दिया…
जामताड़ा/ Manish Baranwal रामनवमी पर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जामताड़ा द्वारा विशेष तैयारी की गई है. इसके तहत विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों और क्षेत्रों में सरकारी एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों का अस्थायी पदस्थापन किया गया है. साथ ही आम लोगों की सुविधा के लिए कर्मियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी समस्या पर तुरंत संपर्क किया जा सके. जामताड़ा उपकेंद्र एवं क्षेत्र 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र जामताड़ा- अमरजीत कुमार (7488807054). दुमका रोड शिव मंदिर, बाजार रोड शिव मंदिर- निरंजन महतो (9771980249), अजय बाउरी (9661908975), कौशल बाउरी…
आदित्यपुर: नगर निगम वार्ड संख्या 17 की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को पार्षद नीतू शर्मा ने महापौर संजय सरदार से मुलाकात कर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से पार्षद ने वार्ड में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को अविलंब दुरुस्त कराने, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नियमित रूप से फॉगिंग कराने और बढ़ती आबादी के अनुसार सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की. इसके अलावा उन्होंने उन विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर टेंडर में शामिल करने की मांग उठाई, जो पिछले बोर्ड बैठक में स्वीकृत होने के बावजूद अब तक धरातल पर नहीं…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के सबसे व्यस्ततम थाना क्षेत्रों में शामिल आदित्यपुर थाना तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क आज बदहाल व्यवस्था की मिसाल बन चुकी है. हालात ऐसे हैं कि जिम्मेदार विभागों की चुप्पी ने आम लोगों की परेशानी को स्थायी संकट में बदल दिया है. टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग से सतपथी होटल से लेकर रेलवे फाटक तक रोजाना सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है. यह कोई एक-दो दिन की समस्या नहीं बल्कि 365 दिन का सच है, जिससे हर रोज हजारों लोग जूझने को मजबूर हैं. सबसे हैरान करने…
चांडिल/ Vikash Thakur रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनवमी अखाड़ों और उनके निर्धारित रूट लाइन का भौतिक निरीक्षण किया गया. यह निरीक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल और पुलिस निरीक्षक चांडिल के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न अखाड़ों के मार्ग, संवेदनशील स्थलों और भीड़- भाड़ वाले क्षेत्रों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस बल और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए कहा कि पर्व…
जमशेदपुर: रामनवमी पर्व को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है. इसी क्रम में STF के डीआईजी इंद्रजीत महथा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे और शहर के संवेदनशील रामनवमी अखाड़ा जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान इंद्रजीत महथा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो. इससे पूर्व जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर उनका पारंपरिक स्वागत किया गया. मौके पर जमशेदपुर एसएसपी पियूष पांडे, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया कि शहर…