Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला/ Pramod Singh जिले के खरसावां में बुधवार को 91वां उत्कल दिवस हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन उत्कल सम्मेलनो जिला समिति के तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राजमहल चौक स्थित गोप बंधु दास की प्रतिमा एवं मधुसूदन दास के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई. इसके बाद उपस्थित लोगों ने अपनी मातृभाषा, सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बिरोजा पति ने कहा कि मातृभाषा और संस्कृति के प्रति सम्मान रखना हम सभी का कर्तव्य है. उन्होंने महान समाजसेवियों के योगदान को…

Read More

जमशेदपुर: बहरागोड़ा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना खण्डामौदा पेट्रोल पंप के सामने की है, जहां खण्डामौदा निवासी हाराधन पाईकिरा (35 वर्ष) सवारी लेकर गोपीबल्लापुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के दौरान चालक सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर के ऊपर से वाहन का पहिया गुजर जाने से…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh मारवाड़ी युवा मंच के सत्र 2026- 27 के लिए नए नेतृत्व का चयन किया गया, जिसमें आशुतोष चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. उनके चयन से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है. सर्वसम्मति से हुआ यह चयन मंच की एकजुटता और आपसी विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है. इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने आशुतोष चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने कार्यकाल को निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा- डोबो मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में हाईवा चालक रोशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सुखिया बस्ती का निवासी था. बताया जा रहा है कि रोशन सिंह हाईवा लेकर जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह हाईवा के केबिन में ही फंस गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची…

Read More

जमशेदपुर: उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के पास विश्वनाथ ज्वेलर्स में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई ज्वेलरी ठगी की घटना ने एक शातिर सीरियल अपराधी के नेटवर्क को सामने ला दिया है. गौरतलब है कि युवक ग्राहक बनकर पहुंचा और चालाकी से 23 से 24 लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गया. हमारी पड़ताल में यह सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अलग- अलग राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है. हमारी पड़ताल के अनुसार उसकी आपराधिक गतिविधियों का रिकॉर्ड इस प्रकार है 11/12/2025: गढ़वा के रमना…

Read More

सरायकेला: महावीर जयंती के अवसर पर सरायकेला विधानसभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सह सांसद प्रतिनिधि प्रो. केपी. सोरेन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे ने संयुक्त बयान जारी कर लोगों को शुभकामनाएं दीं. नेताओं ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी का अहिंसा सिद्धांत केवल शारीरिक हिंसा से दूर रहने का संदेश नहीं देता, बल्कि यह एक गहन दार्शनिक चेतना है. यह हमें सिखाता है कि किसी के अस्तित्व, सम्मान और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालना भी हिंसा का ही रूप है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में वैश्विक तनाव और संघर्ष केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहते,…

Read More

जमशेदपुर: साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में आयोजित “नानी बाई रो मायरो” धार्मिक कथा के प्रथम दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस तीन दिवसीय कथा का आयोजन नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा किया गया है. कथा में विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी ने व्यास पीठ से अपने प्रवचन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने अपने प्रवचन में भक्त नरसी मेहता के जीवन और उनकी अटूट भक्ति का वर्णन किया. बताया कि नरसी मेहता की सादगी, प्रेम और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पण इस कथा का मूल सार है. जया किशोरी ने कहा कि…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जॉनी हाजरा ने की, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.  इस दौरान संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में विशेष रूप से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया. साथ ही कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया. बैठक को…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal नगर के राजपल्ली स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में हिंदू सम्मेलन समारोह समिति (अंबेडकर बस्ती) के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी सीतारामशरण जी महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया.  अपने ओजस्वी भाषण में उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति पर युगों- युगों से प्रहार होते रहे हैं, लेकिन इसे बचाने के लिए समय- समय पर ईश्वर अवतरित होते रहे हैं. उन्होंने कहा कि कलयुग में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति है और सभी सनातनियों, संतों, महंतों व संगठनों को एक मंच पर आकर…

Read More

राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड के चांगुआ गांव में मंगलवार को हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ. श्री श्री सार्वजनिक हरि नाम संकीर्तन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 251 महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया. कलश यात्रा हरि मंदिर परिसर से शुरू होकर गाजे-बाजे के साथ खरकई नदी घाट होते हुए मुरुमडीह तक पहुंची. यहां विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया गया. इसके बाद श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर लौटे. मंदिर प्रांगण में विधि- विधान…

Read More