राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड के चांगुआ गांव में मंगलवार को हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ. श्री श्री सार्वजनिक हरि नाम संकीर्तन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 251 महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया. कलश यात्रा हरि मंदिर परिसर से शुरू होकर गाजे-बाजे के साथ खरकई नदी घाट होते हुए मुरुमडीह तक पहुंची.

यहां विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया गया. इसके बाद श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर लौटे. मंदिर प्रांगण में विधि- विधान के साथ 251 कलश स्थापित कर हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई. पूरे आयोजन के दौरान हरिनाम संकीर्तन की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.

कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई. समिति के अनुसार आगामी चैत पूर्णिमा के अवसर पर अष्टम पहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न संकीर्तन मंडलियां भाग लेंगी. इस आयोजन को सफल बनाने में अश्विनी महतो, गोल्डी महतो, सोनेलाल महतो, रवि महतो और जवाहरलाल महतो सहित ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.


