आदित्यपुर: थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. अब चोर बंद घरों के साथ- साथ घरों में लगे मोटर के तार तक काटकर ले जा रहे हैं.

ताजा मामला नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 17 स्थित हरिओम नगर का है, जहां करीब आधा दर्जन घरों को निशाना बनाते हुए चोरों ने मोटर के तार काट लिए. हैरानी की बात यह है कि चोरों ने सरकारी बोरिंग से भी मोटर का तार नहीं छोड़ा.
घटना की पूरी करतूत आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक पखवाड़े से चोर इस इलाके में सक्रिय हैं और लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं.
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं और परेशान हैं. लोगों ने पुलिस में शिकायत करने की तैयारी शुरू कर दी है.
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो इलाके में चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं.
देखिए चोरी का cctv

