जामताड़ा/ Manish Barnwal जिले के KIC बैडमिंटन अकादमी के दो होनहार खिलाड़ी सोमनाथ दत्ता और शुभम कुमार का चयन गुमला जिले के बसिया प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित बैडमिंटन रेसिडेंशियल ट्रेनिंग के लिए हुआ है. इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में डॉ. भास्कर चंद और अमित राय विशेष रूप से उपस्थित रहे.

विज्ञापन
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी तुफान पोद्दार तथा झारखंड एमेच्योर रेसलिंग एसोसिएशन के महासचिव दीपक दुबे ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे उनके कोच बजरंगी का महत्वपूर्ण योगदान बताया जा रहा है, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है.

विज्ञापन
