Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला RIT थाना क्षेत्र का है, जहां क्वार्टर नंबर 69/1/8, रोड नंबर 16 निवासी विनोद कुमार सिंह के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि चोरों ने बेहद पेशेवर तरीके से घर में प्रवेश किया. हैरानी की बात यह रही कि कहीं भी मुख्य दरवाजे के ताले टूटने के निशान नहीं मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों के पास चाबी या डुप्लीकेट व्यवस्था रही होगी. हालांकि घर के अंदर अलमारी…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. ताज़ा घटना थाना क्षेत्र के आशियाना इलाके की है. जहां मंगलवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने एक घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी है. वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ अपराधी सपन दास के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहा है.  घटना सुबह करीब 6:55 बजे की है. बताया जा रहा है कि दो बदमाश पहुंचे और खिड़की की ओर तीन राउंड फायरिंग कर दी. घटना…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik तमोलिया स्थित गोविंद विद्यालय के संस्थापक सह प्रबंध निदेशक डॉ. बी.डी. शर्मा का मंगलवार को निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. डॉ. शर्मा एक प्रख्यात शिक्षाविद्, कुशल प्रशासक और समाजसेवी थे. उन्होंने अपने समर्पण और दूरदर्शिता से गोविंद विद्यालय को एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के रूप में स्थापित किया. उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं और हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा दी. उनके निधन के बाद विद्यालय प्रबंधन ने शोक व्यक्त करते हुए सभी कक्षाओं को स्थगित कर…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र से एक महिला अपने 7 वर्षीय बेटे के साथ अचानक घर से लापता हो गई, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, धातकीडीह मधुपुर निवासी अशोक महतो ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि उनकी पत्नी बेहुला महतो (करीब 36 वर्ष) 22 जुलाई 2025 की रात बिना किसी सूचना के घर से चली गई. घटना के समय वह ड्यूटी पर गए हुए थे. सुबह करीब 6 बजे घर से निकलने के बाद जब वह दोपहर 2 बजे लौटे, तो पाया कि उनकी पत्नी और 7 वर्षीय बेटा अनिकेत महतो घर…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई टाइगर मोबाइल के जवान मोहम्मद तबरेज खान एवं उनकी टीम की सतर्कता से संभव हो पाई.  जानकारी के अनुसार, ओल्ड बारीडीह कोसी रोड के पास एक युवक काले रंग का बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा था. गश्त के दौरान पुलिस की नजर उस पर पड़ी और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे रोका गया. तलाशी के दौरान उसके बैग से करीब 3 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद मौके पर…

Read More

ईचागढ़/ Bipin Varshney प्रखंड कार्यालय में सोमवार को सम्मान सह विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा सुधार और जिम्मेदारी के संदेश के साथ शिक्षकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह एवं वर्तमान बीईईओ संजय कुमार जोशी की गरिमामय उपस्थिति रही. इस दौरान सेवानिवृत्त पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, शिक्षक मनोज कुमार, वीरसिंह महतो एवं संकुल साधन सेवि भुवनेश्वर महतो को बुके, अंगवस्त्र और फूलमाला देकर भावभीनी विदाई दी गई. समारोह में नवनियुक्त सहायक आचार्यों का स्वागत भी किया गया. सभी नए शिक्षकों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक सोमवार देर शाम नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से 17 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. बैठक के फैसलों में जहां शहरवासियों को राहत दी गई, वहीं नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान भी किया गया. बैठक के बाद नगर पंचायत अध्यक्षा आशा गुप्ता ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि शहर में पानी कनेक्शन शुल्क को ₹4000 से घटाकर ₹3000 कर दिया गया है. साथ ही अवैध रूप से पंप लगाकर पानी खींचने वालों पर ₹5000 या उससे अधिक का जुर्माना और कानूनी…

Read More

सरायकेला: आगामी 8 अप्रैल को सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी एवं खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा का आगमन होगा. दोनों सांसद सर्किट हाउस में यूपीए प्रतिनिधियों और आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होंगे. इस संबंध में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी प्रो. कालीपद सोरेन ने कांग्रेस एवं यूपीए कार्यकर्ताओं से निर्धारित तिथि को सर्किट हाउस पहुंचने का आह्वान किया है.  उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित कागजात वरीय कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे के पास जमा करें. बताया गया कि बैठक के दौरान आदित्यपुर नगर निगम…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड क्षेत्र में मां समलेश्वरी संघ की पहली बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई. बैठक का आयोजन स्टेशन रोड स्थित शत्रुघ्न गोप के आवास पर किया गया. बैठक की अध्यक्षता दीनबंधु गोप ने की, जिसमें मगदा गौड़ समाज के बुद्धिजीवी और प्रबुद्ध लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों ने भी इसमें भाग लिया. बैठक के दौरान समाज की वर्तमान स्थिति, आपसी एकता को मजबूत करने और सामाजिक उत्थान के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. परिचय सत्र के बाद सभी प्रतिनिधियों को डायरी भेंट की गई और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों…

Read More

जमशेदपुर: जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के प्रबंधन विभाग (MBA) के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. कैंपस प्लेसमेंट के जरिए देश की अग्रणी कंपनी डालमिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने विश्वविद्यालय के दो मेधावी छात्रों का चयन किया है. चयनित छात्रों को 6 लाख रुपये प्रति वर्ष का आकर्षक सैलरी पैकेज दिया गया है. दोनों की नियुक्ति कोलकाता में ‘सेल्स ट्रेनी’ के पद पर की गई है. इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि डालमिया सीमेंट जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में छात्रों का चयन…

Read More