चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड क्षेत्र में मां समलेश्वरी संघ की पहली बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई. बैठक का आयोजन स्टेशन रोड स्थित शत्रुघ्न गोप के आवास पर किया गया. बैठक की अध्यक्षता दीनबंधु गोप ने की, जिसमें मगदा गौड़ समाज के बुद्धिजीवी और प्रबुद्ध लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों ने भी इसमें भाग लिया.

बैठक के दौरान समाज की वर्तमान स्थिति, आपसी एकता को मजबूत करने और सामाजिक उत्थान के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. परिचय सत्र के बाद सभी प्रतिनिधियों को डायरी भेंट की गई और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों एवं भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी दी गई.
संगठन के सुचारू संचालन के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष दीनबंधु गोप, उपाध्यक्ष कृष्णा गोप (मिलु), सचिव शत्रुघ्न गोप, सह सचिव मनोहर गोप, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गोप और मीडिया प्रतिनिधि अनिल गोप को चुना गया.
बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर राधा मनी गोप, ललिता गोप, देवी चरण गोप, विसु गोप, सूरज गोप, विजय गोप सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे.

