सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र से एक महिला अपने 7 वर्षीय बेटे के साथ अचानक घर से लापता हो गई, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार, धातकीडीह मधुपुर निवासी अशोक महतो ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि उनकी पत्नी बेहुला महतो (करीब 36 वर्ष) 22 जुलाई 2025 की रात बिना किसी सूचना के घर से चली गई. घटना के समय वह ड्यूटी पर गए हुए थे.
सुबह करीब 6 बजे घर से निकलने के बाद जब वह दोपहर 2 बजे लौटे, तो पाया कि उनकी पत्नी और 7 वर्षीय बेटा अनिकेत महतो घर में नहीं हैं. इसके बाद उन्होंने आसपास, पड़ोसियों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका.
पीड़ित ने यह भी बताया कि वर्ष 2024 में भी उनकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया था और समझौते के बाद वह वापस लौट आई थी. इस बार महिला अपने साथ मोबाइल फोन, लगभग 5000 रुपये नकद और कुछ घरेलू सामान भी लेकर गई है. घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है. अशोक महतो ने थाना प्रभारी से सान्हा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने यह भी कहा है कि पत्नी और बच्चे को सुरक्षित घर पहुंचाने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा.
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और लापता महिला व बच्चे की तलाश जारी है.

