जमशेदपुर: जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के प्रबंधन विभाग (MBA) के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. कैंपस प्लेसमेंट के जरिए देश की अग्रणी कंपनी डालमिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने विश्वविद्यालय के दो मेधावी छात्रों का चयन किया है. चयनित छात्रों को 6 लाख रुपये प्रति वर्ष का आकर्षक सैलरी पैकेज दिया गया है. दोनों की नियुक्ति कोलकाता में ‘सेल्स ट्रेनी’ के पद पर की गई है.

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि डालमिया सीमेंट जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में छात्रों का चयन संस्थान के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि यह पैकेज इस बात का प्रमाण है कि एमबीए के छात्र कॉर्पोरेट जगत की प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
वहीं कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने कहा कि सेल्स और मार्केटिंग किसी भी व्यवसाय की रीढ़ होती है. छात्रों का इस पद पर चयन उनकी नेतृत्व क्षमता और संचार कौशल को दर्शाता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि कोलकाता जैसे बड़े बाजार में काम करना उनके करियर के लिए मजबूत शुरुआत साबित होगा.
कंपनी द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के कई चरण शामिल थे. इस सफलता के बाद विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में खुशी का माहौल है और शिक्षकों ने भी छात्रों को बधाई दी है.

