Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग के सर्विस रोड से जयप्रकाश उद्यान होते हुए लक्ष्य अपार्टमेंट तक बन रही बहुचर्चित सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है. सड़क के दोनों ओर संवेदक द्वारा मिट्टी फिलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि मार्ग को मजबूत और सुगम बनाया जा सके. स्थानीय लोगों को इस सड़क के निर्माण से आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है. वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुत जल्द इस सड़क का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा. उन्होंने कहा…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित सारंडा क्षेत्र के जराइकेला थाना अंतर्गत बाबूडेरा में फोर्स कैंप पर पेड़ गिरने से कोबरा बटालियन 210 के एक जवान की मौत हो गई. मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो कोबरा बटालियन 210 में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे.  बताया जा रहा है कि घटना के समय वह कैंप में सो रहे थे, तभी अचानक पेड़ गिर गया और उनके सिर पर गंभीर चोट लगी. घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें तत्काल इलाज के लिए रांची स्थित राज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों…

Read More

सरायकेला: जिला मुख्यालय को राजनगर से जोड़ने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर भाजपा नेता सुमित कुमार चौधरी ने गंभीर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने बताया कि यह सड़क महज दो वर्ष पहले ही बनाई गई थी, लेकिन वर्तमान में पूरे मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन काफी मुश्किल हो गया है. सड़क की खराब हालत के कारण भारी वाहनों के साथ- साथ छोटे वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हल्की बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से बाइक और मोटरसाइकिल से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो जाता…

Read More

राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत रुतडीह गांव में तालाब में डूबने से 65 वर्षीय बुजुर्ग झुंगलू महतो की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार झुंगलू महतो सोमवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. मंगलवार शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने गांव के तालाब में उन्हें अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई. घटना की सूचना ग्राम प्रधान एवं समाजसेवी…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal शहर के राजपल्ली इलाके में मंगलवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार पीड़ित प्रदीप चौधरी, जो बोदमा स्थित एसबीआई शाखा में कैशियर हैं, राजपल्ली में बैजू झा के किराये के मकान में रहते हैं. घटना के समय वे अपनी पत्नी के साथ एक कमरे में सो रहे थे, जबकि दूसरा कमरा बंद था. इसी दौरान देर रात चोरों ने घर की ग्रील काटकर अंदर प्रवेश किया और बंद कमरे में…

Read More

चांडिल: अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड के कूदा गांव में आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया एक बार फिर विवादों में घिर गई है. मंगलवार को आयोजित ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार चयन प्रक्रिया में कुल 9 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें अंक के आधार पर आलोमनी महतो का चयन किया गया. लेकिन चयन की घोषणा होते ही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चयनित अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत एमए की मार्कशीट संदिग्ध है और बिना सत्यापन के चयन करना नियमों का उल्लंघन है. ग्रामीणों का कहना है कि आंगनवाड़ी सेविका चयन…

Read More

सरायकेला: जिले में मंगलवार को मासिक पत्रिका इंस्टेंट न्यूज़ वायरल बिहार- झारखंड का भव्य विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह उपस्थित रहे. उपायुक्त ने पत्रिका के सफल संचालन के लिए पूरी संपादकीय टीम को शुभकामनाएं दीं और सकारात्मक व जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण पेशा है, जिसमें रचनात्मक ऊर्जा और निष्पक्षता के साथ कार्य करने की आवश्यकता होती है. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत भी मौजूद रहे. उन्होंने पत्रिका के विमोचन पर पूरी टीम को बधाई…

Read More

आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, आदित्यपुर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस वर्ष कार्यक्रम का थीम “Together for Health. Stand with Science.” रखा गया, जिसमें सामूहिक प्रयास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया. कार्यक्रम में प्राचार्य, निदेशक-सह-चिकित्सा प्रशासक, डीन (एकेडमिक्स) सहित अन्य संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही. सभी वक्ताओं ने स्वास्थ्य संवर्धन और रोगों की रोकथाम के लिए सामूहिक भागीदारी और साक्ष्य- आधारित उपायों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में घर में घुसकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, पीबी रोड निवासी अरुण चन्द्र गोराई (60 वर्ष) के घर में हुई चोरी के मामले में आरोपी दिलीप बाउरी उर्फ मुन्ना केवट को गिरफ्तार किया गया है. घटना के बाद पीड़ित के बयान पर मिहिजाम थाना में कांड संख्या 16/2026 के तहत धारा 303(2)/334(1) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले की जांच कर रहे अनुसंधानकर्ता जहांगीर अंसारी के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपी को…

Read More

राजनगर/ Rasbihari Mandal थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में सड़क पर खड़ी एक हाइवा वाहन ने एक ही रात में दो अलग- अलग हादसों को जन्म दे दिया, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 8 बजे पहली घटना घटी, जब एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी हाइवा से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके लगभग दो घंटे बाद रात 10 बजे उसी स्थान पर एक और बाइक सवार हाइवा के पीछे जा भिड़ा, जिससे…

Read More