आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग के सर्विस रोड से जयप्रकाश उद्यान होते हुए लक्ष्य अपार्टमेंट तक बन रही बहुचर्चित सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है.

सड़क के दोनों ओर संवेदक द्वारा मिट्टी फिलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि मार्ग को मजबूत और सुगम बनाया जा सके. स्थानीय लोगों को इस सड़क के निर्माण से आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.
वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुत जल्द इस सड़क का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए यह सड़क महत्वपूर्ण साबित होगी और इससे आसपास के इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. गौरतलब है कि लंबे संघर्ष के बाद क्षेत्र के लोगो को इस सड़क की सौगात मिली है. सड़क के बन जाने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है.

