जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में घर में घुसकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, पीबी रोड निवासी अरुण चन्द्र गोराई (60 वर्ष) के घर में हुई चोरी के मामले में आरोपी दिलीप बाउरी उर्फ मुन्ना केवट को गिरफ्तार किया गया है.

घटना के बाद पीड़ित के बयान पर मिहिजाम थाना में कांड संख्या 16/2026 के तहत धारा 303(2)/334(1) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले की जांच कर रहे अनुसंधानकर्ता जहांगीर अंसारी के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है. पूछताछ के दौरान चोरी गए सामान की बरामदगी और इस वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी की अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता रही है या नहीं.

