Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान दो स्कूली बच्चों के डूबने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पांच बच्चे स्कूल से निकलकर खरकाई नदी पर बने चेक डैम में नहाने पहुंचे थे. इसी दौरान अचानक गहराई में चले जाने से दो बच्चे डूब गए, जबकि अन्य बच्चे किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले की पहचान मानी जाने वाली छऊ कला को लेकर हर साल होने वाला छऊ महोत्सव सवालों के घेरे आता जा रहा है. जिस मिट्टी ने इस कला को जन्म दिया, उसी क्षेत्र के कलाकार खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. स्थानीय कलाकारों का आरोप है कि महोत्सव में बाहरी कलाकारों पर 5 से 10 लाख रुपये तक खर्च किए जा रहे हैं, जबकि वर्षों से छऊ परंपरा को जीवित रखने वाले स्थानीय कलाकारों को महज 1000 रुपये देकर औपचारिक सम्मान दिया जा रहा है. नाम नहीं छापने की शर्त पर कई कलाकारों ने अपनी…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh स्थित राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र प्रेक्षागृह में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 के तीसरे दिन खरसावां शैली की ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में भवेश छऊ नृत्य कलाकेंद्र देहुरिडीह, छऊ नृत्य कलाकेंद्र खरसावां, मार्शल कलाकेंद्र जोजोडीह, हर हर महादेव छऊ नृत्य कमिटी चिलकु एवं ॐ शंकर क्लब छऊ नृत्य कला समिति कृष्णपुर समेत कुल पांच दलों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए छऊ नृत्य कलाकेंद्र खरसावां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भवेश छऊ नृत्य कलाकेंद्र देहुरिडीह दूसरे और हर हर महादेव छऊ…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh मित्तल मोटर्स शोरूम में बुधवार को हीरो मोटो कोर्प की हीरो न्यू ग्लैमर बाइक के 7 हजार यूनिट पूरे होने के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर नई बाइक का विधिवत लॉन्च भी किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने फीता काटकर बाइक का उद्घाटन किया और कंपनी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि ग्राहकों के बढ़ते विश्वास और हीरो मोटोकॉर्प की लोकप्रियता को दर्शाती है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंकज…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी मिहिजाम थाना क्षेत्र के हांसीपहाड़ी स्थित पहाड़ी शिव मंदिर के पास की गई. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, जहां एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला.  पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल राज…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बुधवार को आयोजित “दिशा” की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए स्पष्ट सुझाव दिए. स्वास्थ्य सेवाओं पर बोलते हुए उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को जिले के सभी अस्पतालों में पूरी तरह लागू करने की मांग की, ताकि हर जरूरतमंद को बेहतर इलाज मिल सके. इसके अलावा ब्लड बैंक में सूचना डिस्प्ले बोर्ड लगाने, 108 एंबुलेंस सेवा को दुरुस्त करने और सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर डॉक्टरों के लिए अलग चैंबर बनाने पर…

Read More

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला सिद्धेश नर्सिंग होम से सामने आया है, जहां कर्मी रंजन कुमार की बाइक बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे चोरी हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक नर्सिंग होम के बाहर खड़ी थी, इसी दौरान एक युवक मौके पर पहुंचा और मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया.  यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी किस तरह आराम से बाइक लेकर भाग रहा है. घटना के बाद पीड़ित ने थाने में…

Read More

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती कुंज विहार में एक महिला के साथ दिनदहाड़े मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़िता की पहचान संजू कुमारी वर्मा के रूप में हुई है, जबकि मारपीट करने वाले युवक का नाम शशांक सिंह बताया जा रहा है. घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. बताया जा रहा है कि स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने को लेकर विवाद हुआ था. युवक द्वारा मना करने के बावजूद महिला के नहीं मानने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और उसके साथ बेरहमी…

Read More

जमशेदपुर: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा प्राथमिक विद्यालय के पास छापेमारी कर पुलिस ने चार युवकों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन सिंह, रौशन कुमार, आजाद पाल और शिवनारायण रजक के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार 7 और 8 अप्रैल की रात करीब तीन बजे गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई और चारों को…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र के तेलीसाई टोला में 45 वर्षीय मसाला कारोबारी रंजन साहू ने बुधवार को अपने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.  बताया जा रहा है कि मृतक विवाहित था और उसके परिवार में पत्नी सहित दो छोटे बच्चे हैं. घटना के समय पत्नी दोनों बच्चों को लेकर स्कूल गई हुई थी. दोपहर में घर लौटने पर उसने पति को फंदे से झूलता पाया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. आसपास…

Read More