सरायकेला/ Pramod Singh मित्तल मोटर्स शोरूम में बुधवार को हीरो मोटो कोर्प की हीरो न्यू ग्लैमर बाइक के 7 हजार यूनिट पूरे होने के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर नई बाइक का विधिवत लॉन्च भी किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने फीता काटकर बाइक का उद्घाटन किया और कंपनी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि ग्राहकों के बढ़ते विश्वास और हीरो मोटोकॉर्प की लोकप्रियता को दर्शाती है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंकज झा उपस्थित रहे. वहीं शोरूम के मालिक जितेंद्र अग्रवाल, मैनेजर और सभी कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

मित्तल मोटर्स के मालिक जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हीरो न्यू ग्लैमर के 7 हजार यूनिट पूरे होना उनके लिए गर्व की बात है और यह ग्राहकों के भरोसे का परिणाम है. उन्होंने आगे भी बेहतर सेवा और नए मॉडल्स के जरिए ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया और पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और जश्न का माहौल देखने को मिला.

