सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र के तेलीसाई टोला में 45 वर्षीय मसाला कारोबारी रंजन साहू ने बुधवार को अपने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक विवाहित था और उसके परिवार में पत्नी सहित दो छोटे बच्चे हैं. घटना के समय पत्नी दोनों बच्चों को लेकर स्कूल गई हुई थी. दोपहर में घर लौटने पर उसने पति को फंदे से झूलता पाया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी को एक संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
