आदित्यपुर: थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला सिद्धेश नर्सिंग होम से सामने आया है, जहां कर्मी रंजन कुमार की बाइक बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे चोरी हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक नर्सिंग होम के बाहर खड़ी थी, इसी दौरान एक युवक मौके पर पहुंचा और मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया.

यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी किस तरह आराम से बाइक लेकर भाग रहा है. घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है, लेकिन अब तक पुलिस को बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है. लगातार हो रही वारदातों से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर जल्द अंकुश लगाने की मांग की है.
देखिए video

