गम्हरिया/ Bipin Varshney प्रखंड (पूर्वी) में भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश तथा जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान के अनुमोदन के बाद प्रखंड अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी ने आधिकारिक सूची जारी की. जारी सूची के अनुसार प्रखंड स्तर पर कुल 18 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

उपाध्यक्ष पद पर विनोद झा, चंद्रनाथ महतो, लाल चांद महाली, रघुनाथ मंडल, विवेक कुमार एवं सुनीता मिश्रा को नियुक्त किया गया है. वहीं महामंत्री के रूप में मनोरंजन नंदी एवं अनय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा मंत्री पद पर बाबूराम मार्डी, दुलारी झा, चामू हेम्ब्रम, मनीष मुखर्जी, जीतेन्दर कुमार सिंह एवं अशोक सिंह को नियुक्त किया गया है. कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रश्नजीत बनर्जी को दी गई है, जबकि कार्यालय मंत्री के रूप में गणेश सरदार को चुना गया है.
मीडिया प्रभार की जिम्मेदारी सुमित झा एवं सोशल मिडिया प्रभारी सुमित मुखर्जी को सौंपी गई है. नव- नियुक्त सभी पदाधिकारियों को पूर्व विधायक अनंत राम टुडू की उपस्थिति में गम्हरिया के सामुदायिक भवन में पदभार सौंपा गया. इस दौरान सभी का भगवा गमछा देकर स्वागत किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा.
इस मौके पर अनंत राम टुडू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठनात्मक पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करेगी और केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर- घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी. वहीं प्रखंड अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी ने सभी नव- नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी.

