सरायकेला: उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को आगामी तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव- 2026 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. यह महोत्सव 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.

भेंट के दौरान उपायुक्त ने महोत्सव की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी. उन्होंने आयोजन की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया. गौरतलब है कि राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव सरायकेला की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा प्रमुख आयोजन है, जिसमें देश- विदेश से कलाकार भाग लेते हैं. इस महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की पारंपरिक छऊ नृत्य कला को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है.

