- Kandra Road Accident कांड्रा: रघुनाथपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जमशेदपुर रेफर
- West Bengal Durga Puja 2026 आसनसोल: ‘गोली-मारपीट नहीं, शांति से मने दुर्गोत्सव’, सीतारामपुर के मेन धेमोमेन की महिलाओं ने उठाई आवाज
- Saraikela Police Action सरायकेला: अड्डेबाजी- नशापान पर पुलिस का एक्शन, चार पकड़ाए; परिजनों को थाने बुलाकर भरवाया बॉन्ड
- Jamtara Illegal Coal Mining जामताड़ा: अवैध खनन पर डीसी सख्त, कहा- घटना हुई तो ECL-CISF के अधिकारी होंगे जिम्मेदार
- Chandil NH 33 Vehicle Checking चांडिल: NH-33 पर जहां-तहां खड़े वाहनों से प्रशासन ने वसूला 41,800 रुपये जुर्माना
- NSU E-Waste Awareness Campaign जमशेदपुर: कबाड़ नहीं, पर्यावरण के लिए चुनौती है ई-वेस्ट; नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने संभाली जिम्मेदारी
- Jamtara Durga Puja जामताड़ा: दुर्गापूजा बैठक की तारीख में टंकण त्रुटि, एसडीओ ने जारी किया संशोधन पत्र
- Jamtara Health Minister जामताड़ा: ध्रुव सरकार के परिवार से मिले मंत्री इरफान, पत्नी को नौकरी और बेटी को सरकारी लाभ का भरोसा
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा/ Manish Baranwal रांची के हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड इमेजिंग एक्सपो का सफल समापन हो गया. इस दौरान आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में राज्यभर के प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. वेडिंग पोर्ट्रेट कैटेगरी में जामताड़ा के कालाझरिया निवासी रोहित गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया. उनकी इस उपलब्धि से स्थानीय फोटोग्राफी जगत में खुशी की लहर है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने रोहित गुप्ता को मोमेंटो और 3100 रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने अलग- अलग श्रेणियों में उत्कृष्ट…
सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हारिया थाना क्षेत्र में शराब दुकान पर पिस्टल लहराकर रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सावैया ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अप्रैल को आदित्यपुर निवासी निशांत झा ने गम्हारिया थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार 7 अप्रैल 2026 को छोटा गम्हारिया स्थित केपीएस रोड पर सरकारी शराब दुकान में अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर रंगदारी की मांग की और शराब लेकर फरार हो गए…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टाटा पंच कार को रोका, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH05DS- 6333 है. वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की से 25 पैकेट में करीब 50 किलो गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 25…
चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड से मगधा गौड़ समाज के करीब 100 लोगों का जत्था मां संबलेश्वरी के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए हाथनाबेड़ा नवामुंडी के लिए रवाना हुआ. मां संबलेश्वरी संघ सोनुआ के बैनर तले निकले इस जत्थे में समाज के विभिन्न गांवों के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए. प्रस्थान से पहले सभी श्रद्धालुओं ने सोनुआ के निश्चितपुर स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका और अपने इष्ट देवी का आशीर्वाद लेकर यात्रा शुरू की. मगधा गौड़ समाज द्वारा हर वर्ष मां संबलेश्वरी का स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर क्षेत्र में आस्था, तप और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के आवास पर सोमवार को प्राचीन घटपाट परंपरा और चड़क पूजा का आयोजन किया गया. इस दौरान गोरिया भार लेकर भोक्ताओं का पारंपरिक तरीके से आगमन हुआ. पूरे माहौल में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष संचार देखने को मिला. विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि घटपाट परंपरा और चड़क पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भैरव साधना…
जमशेदपुर/ Varun Kumar रेलवे से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है, जहां दक्षिण पूर्व रेलवे को नया महाप्रबंधक मिल गया है. भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार जैन ने इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभाल ली है. उन्होंने अनिल कुमार मिश्रा का स्थान लिया है, जो 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो गए. सेवानिवृत्ति और नए महाप्रबंधक की नियुक्ति के बीच के अंतराल में सौमित्र मजूमदार ने कार्यवाहक महाप्रबंधक के रूप में विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन किया. अनिल कुमार जैन भारतीय रेलवे विद्युत इंजीनियरिंग सेवा (IRSEE) के 1990 बैच के अधिकारी हैं और उन्हें रेलवे के विभिन्न अहम…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित इंडो डेनिश टूल रूम में सोमवार को सैकड़ों छात्र उग्र हो उठे और प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली के ट्रांसफर के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों ने संस्थान के मुख्य गेट को जाम कर दिया और किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को अंदर प्रवेश करने से रोक दिया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली अपना कार्य बेहतर तरीके से कर रहे थे, ऐसे में उनका अचानक ट्रांसफर किया जाना उचित नहीं है. स्थिति को संभालने के लिए सुमित कोली खुद छात्रों के बीच पहुंचे…
सरायकेला: भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव- 2026 के दूसरे दिन यानी 12 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देखने को मिली. इस अवसर पर स्थानीय प्रसिद्ध छऊ कलाकारों के साथ- साथ विभिन्न राज्यों से आए कला दलों ने नृत्य, गीत और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा माहौल उत्साह और उल्लास से भर उठा. कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और लोककलाओं की विविधता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया. साथ ही कला और संस्कृति के संरक्षण एवं…
आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र में पर्स गिरने के बाद उसे लेकर एक ऑटो चालक द्वारा फरार होने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, बाबा कुटी निवासी ब्रजेश कुमार झा का पर्स बीती रात कॉलोनी की सड़क पर गिर गया था. इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक रैपिडो ऑटो चालक के हाथ वह पर्स लग गया. आरोप है कि ऑटो चालक ने पर्स को पुलिस के हवाले करने के बजाय उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया. यह पूरी घटना रोड नंबर 12 में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. हालांकि ऑटो का नंबर स्पष्ट…
जमशेदपुर: मानगो नगर निगम चुनाव 2026 का मामला अब कानूनी दायरे में पहुंच गया है, जिससे सियासी माहौल और गरमा गया है. मेयर पद के चुनाव परिणाम को लेकर उठे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है और अब इसे अदालत में चुनौती दी गई है. शहर की निवासी और बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 580 और 582 के तहत न्यायालय में याचिका दायर की है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि निर्वाचित मेयर ने नामांकन के समय गलत और भ्रामक जानकारी दी थी. याचिका के अनुसार, संबंधित प्रत्याशी पहले…