Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा/ Manish Baranwal प्रखंड सभागार में भारत की 16वीं जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से संबंधित प्रक्रियाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार और प्रखंड सह अंचल अधिकारी अबीश्वर मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.  अधिकारियों ने कहा कि जनगणना किसी भी देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के सही वितरण और प्रशासनिक ढांचे का मजबूत आधार होती है. उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए सभी…

Read More

सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र में चर्चित विजय तिर्की हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गौरतलब है कि हारुडीह गांव में 24 दिसंबर 2025 को विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद मृतक की पत्नी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक और फरार आरोपी सहनवाज खान उर्फ डाबर उर्फ सन्नो को 26 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का वर्तमान पता जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र स्थित वारी कॉलोनी बताया गया है, जबकि उसका स्थायी पता आजादनगर थाना क्षेत्र…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal आगामी जनवरी माह में प्रस्तावित श्री श्री महारुद्र यज्ञ के आयोजन को लेकर समाजसेवी चमेली देवी के आवास पर सोमवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक में यज्ञ की रूपरेखा, तैयारी और जनसहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में बताया गया कि जामताड़ा में वर्ष 2000 में मोनी बाबा के देखरेख में श्री श्री महारुद्र यज्ञ का आयोजन हुआ था, जिसके मुख्य यजमान पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया थे. अब तक इस यज्ञ का सात बार सफल आयोजन हो चुका है और वर्ष 2027 में इसका आठवां आयोजन किया जाएगा. …

Read More

कपाली/ Afroz Mallik नगर परिषद क्षेत्र में जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान हैं, लेकिन अब तक न तो नगर परिषद और न ही संबंधित विभाग ने कोई ठोस कदम उठाया है. हांशाडुगरी काला ईंट भट्ठा के समीप सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. जगह-जगह बड़े गड्ढे, टूटी सतह और हर समय भरा रहने वाला गंदा पानी लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है. हालात ऐसे हैं कि इस रास्ते से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है. बारिश के दिनों में स्थिति और…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले में पड़ रही भीषण गर्मी अब स्कूली बच्चों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है. तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है और लू के थपेड़ों के बीच छोटे बच्चों का स्कूल जाना जोखिम भरा साबित हो रहा है. सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से एक अहम पहल सामने आई है, जहां विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य ने उपायुक्त को पत्र लिखकर विद्यालयों के समय में तत्काल कटौती की मांग की है.  उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और स्कूल टाइमिंग में बदलाव जरूरी हो गया है. उन्होंने बताया कि सरकारी निर्देश…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम कार्यालय को लेकर फिर वही पुराना एपिसोड री-रन पर है. फर्क सिर्फ इतना है कि किरदार कुछ नए हैं, लेकिन स्क्रिप्ट वही पुरानी “मैदान बचाओ, विकास रोकाओ”. जागृति मैदान एक बार फिर ‘खेल का मैदान’ कम और ‘राजनीतिक अखाड़ा’ ज्यादा बन चुका है. एक तरफ विकास की इमारत खड़ी करने की बात हो रही है, तो दूसरी तरफ विरोध की पिच पर बयानबाजी के चौके- छक्के लगाए जा रहे हैं. लेकिन विरोध करने वाले शायद इतिहास की फाइल पढ़ना भूल गए हैं. कल जो इसी मैदान पर विरोध का झंडा लेकर खड़े थे, आज वे सत्ता के…

Read More

गिरिडीह: जिले के सदर प्रखंड के बजटो गांव में फूड पॉइजनिंग की बड़ी घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है. रविवार शाम गुपचुप-छोला खाने के बाद एक 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं. जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 5 बजे गांव में एक अज्ञात ठेला विक्रेता गुपचुप और छोला बेच रहा था. गांव के बच्चों और ग्रामीणों ने उससे चाट खरीदा और खाया. रविवार सुबह होते- होते खाने वाले लोगों को तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई, जिससे…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडरों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. 27 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे टाउन हॉल में भव्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जहां सैकड़ों की संख्या में फुटपाथ दुकानदार और स्ट्रीट वेंडर शामिल होंगे. यह आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वेंडरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी आजीविका को सुरक्षित बनाना है. सम्मेलन के दौरान वेंडरों को बैंक ऋण से जुड़ी जानकारी दी जाएगी और पात्र लाभुकों के लिए ऑन-द-स्पॉट आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के चित्तरंजन क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. एरिया 8, स्ट्रीट संख्या 35ए स्थित क्वार्टर संख्या 48डी में अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात उड़ा लिए. जानकारी के अनुसार, कस्तूरबा गांधी अस्पताल में कार्यरत मनक्का देवी का पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने बिहार गया हुआ था. घर की देखरेख के लिए पड़ोस के एक युवक को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उसकी तबीयत खराब होने के कारण वह रात…

Read More

गिरिडीह: जिले में जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में जनगणना कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है. जारी आदेश के अनुसार जनगणना 2027 का प्रथम चरण 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसमें मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा. इसके पहले 27 अप्रैल 2026 से 9 मई 2026 तक पर्यवेक्षकों और प्रगणकों का प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनरों के माध्यम से कराया जाएगा. प्रशासन…

Read More