Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग एक बार फिर बदहाल सड़क और प्रशासनिक लापरवाही का शिकार बन गया. बड़ाककाड़ा मोड़ के पास रविवार शाम करीब 6:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार टेंपो ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा- तफरी मच गई. घायलों की पहचान प्रदीप प्रधान, एचके महतो, राजकुमार ग्वाल और दीपक गागराई के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दीपक गागराई सरायकेला पुलिस…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत टुनिया से गोईलकेरा प्रखंड के झीलरुवां तक करीब 3.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पिछले एक साल से अधूरा पड़ा हुआ है. सड़क में मेटल बिछाने का काम तो पूरा कर दिया गया, लेकिन उसके बाद कालीकरण नहीं होने से निर्माण कार्य ठप है. अधूरी सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर उड़ती धूल से खासकर स्कूली बच्चों और राहगीरों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं. इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है. रविवार को…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन द्वारा संचालित “अनसंग हीरोज अवॉर्ड” के तहत जामताड़ा जिले के दो समाजसेवियों को सम्मानित किया गया है. हजारीबाग के मालवीय मार्ग स्थित शंभु बैंक्वेट हॉल में आयोजित भव्य समारोह में संजय अग्रवाल और निवास मंडल को उनके निस्वार्थ सेवा कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया. यह सम्मान आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर की प्रेरणा से चल रहे वैश्विक अभियान के अंतर्गत दिया गया, जिसमें समाज के उन लोगों को पहचान दी जाती है जो बिना किसी प्रचार के समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का कार्य करते हैं.…

Read More

बोकारो: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के तहत आयोजित जेटेट प्रतियोगी परीक्षा को लेकर बोकारो में भारी अव्यवस्था सामने आई है. हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल स्कूल परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र समय पर नहीं पहुंचने से सैकड़ों अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और जमकर हंगामा हुआ. जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे परीक्षा निर्धारित थी, लेकिन तय समय तक प्रश्न पत्र नहीं पहुंचा. इस वजह से करीब 700 परीक्षार्थी केंद्र के अंदर ही फंसे रहे. छात्रों का आरोप है कि उन्हें बाहर निकलने नहीं दिया गया और स्कूल का गेट बंद कर दिया गया, जिससे स्थिति और…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal डीएवी पब्लिक स्कूल जामताड़ा में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले कुल 24 विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रशस्ति पत्र, शॉल, पुस्तक और कलम देकर पुरस्कृत किया गया. समारोह में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर रिकी रिमी ने जिला में प्रथम स्थान हासिल किया, जिसे विशेष रूप से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अमर कुमार दास, विशिष्ट अतिथि स्थानीय शासी निकाय के अध्यक्ष कपीश परसुरामका, ऋतिका परसुरामका तथा विद्यालय…

Read More

हज़ारीबाग़: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में रविवार को भव्य पासिंग आउट परेड समारोह का आयोजन किया गया. 63 दिनों के कठोर प्रशिक्षण के बाद गिरिडीह जिले के 355 गृहरक्षकों ने शानदार मार्च पास्ट कर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त हेमंत सती ने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं की सलामी ली. कार्यक्रम के दौरान सभी गृहरक्षकों ने सेवा मूल्यों को बनाए रखने, संविधान के प्रति निष्ठा रखने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की शपथ ली. मार्च पास्ट के दौरान प्रशिक्षुओं की अनुशासन, तालमेल और प्रशिक्षण…

Read More

जमशेदपुर: शहर में एक बार फिर चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इस बार मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि चोरों ने आईआरबी जवान के घर में सेंधमारी की है. घटना बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर की है, जहां आईआरबी जवान नितेश कुमार झा के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात और नगदी चोरी कर ली.  बताया जा रहा है कि नितेश झा का पूरा परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था और घर की देखरेख के लिए पड़ोसी को चाबी सौंपी गई थी. रविवार सुबह…

Read More

Special report झारखंड में इन दिनों शासन व्यवस्था किसी प्रयोगशाला का मॉडल लग रही है- जहां “लोकतंत्र” किताबों में है और “अफसरशाही” जमीन पर. सवाल सीधा है- क्या यहां सरकार चल रही है या “रिमोट कंट्रोल” से संचालित कोई अदृश्य तंत्र ? हालात ऐसे हैं कि कई अधिकारी अब यह मानकर चल रहे हैं कि उनका कुछ बिगड़ने वाला नहीं. ऊपर की कृपा हो तो नीचे जवाबदेही किस चिड़िया का नाम है ? न जनता की सुनवाई, न जनप्रतिनिधियों की. आम आदमी आवेदन लेकर दफ्तर- दफ्तर घूम रहा है, और फाइलें अपनी कुर्सी से हिलने को तैयार नहीं. सरकारी दफ्तरों…

Read More

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत केबुल बस्ती में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान एक महिला के गले से सोने का चेन गायब होने की घटना से हड़कंप मच गया. धार्मिक आयोजन में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार, केबुल टाउन निवासी इंदु सिंह रविवार सुबह महायज्ञ स्थल पर पूजा- अर्चना के लिए पहुंची थीं. वह यज्ञशाला का फेरा लगा रही थीं, तभी भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उनके गले से करीब दो तोला सोने का चेन उड़ा लिया. महिला को इसकी भनक तब लगी जब उन्होंने…

Read More

गम्हरिया: झारखंड क्षत्रिय संघ गम्हरिया इकाई की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती को विजय दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम स्वर्गीय संतोष सिंह के मोतीनगर स्थित आवास पर आयोजित हुआ. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह उपस्थित रहे. इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने वीर कुंवर सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता गम्हरिया इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की. मुख्य अतिथि शंभूनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वीर कुंवर सिंह…

Read More