Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: पुराना कोर्ट परिसर में भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है. जामिया मिस्बाह लील बनात ट्रस्ट की ओर से यहां पेयजल केंद्र की शुरुआत की गई है, जहां ठंडे पानी के साथ चना, खीरा, गाजर, तरबूज सहित अन्य ताजगी देने वाले खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इस सेवा का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र राउत ने फीता काटकर किया. उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने ट्रस्ट की इस पहल की जमकर सराहना की. कोर्ट परिसर में आने वाले वादकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी और आम लोगों के लिए यह केंद्र…

Read More

जमशेदपुर: शहर में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने सघन अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में सिदगोड़ा थाना पुलिस ने बीती रात विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी मो. फैज अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम रात में गश्त कर रही थी. इसी दौरान विद्यापति डीवीसी पावर ग्रिड के पास एक युवक संदिग्ध स्थिति में घूमता दिखा.  बताया जा रहा है कि युवक पुलिस वाहन को देखते ही भागने लगा, जिससे उसकी गतिविधियां और संदिग्ध हो गईं. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को…

Read More

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित गरीब नवाज कॉलोनी में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है. 26 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:12 बजे फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में डीएसपी लॉ एंड आर्डर की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने जुगसलाई थाना में दर्ज सन्हा के आधार पर जांच की, जिसमें घटना को सत्य पाया गया. लगातार छापेमारी और तकनीकी प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी…

Read More

सरायकेला- खरसावां: जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है. मंगलवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति की पहली बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई, जिसमें फीस नियंत्रण, पारदर्शिता और छात्र सुरक्षा को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए. बैठक में तय किया गया कि सभी निजी विद्यालय अब अधिकतम 10 प्रतिशत तक ही फीस बढ़ा सकेंगे. इससे अधिक बढ़ोतरी के लिए जिला स्तरीय समिति की पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि एक बार फीस बढ़ोतरी होने के बाद कम…

Read More

झारखंड: मुक्ति मोर्चा की जामताड़ा जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने की, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई. बैठक में जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे जिले में संगठन विस्तार अभियान तेज किया जाएगा. इसके तहत जिला कमेटी के बाद अब प्रखंड, नगर और बूथ स्तर तक संगठन को पूर्ण रूप से मजबूत किया जाएगा. बैठक में केंद्रीय कार्य समिति सदस्य अशोक मंडल ने जानकारी दी कि जिला कमेटी का विस्तार…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में साइबर अपराधियों की एक नई चाल सामने आई है, जहां उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है. जानकारी के अनुसार +62851-7749-2564 नंबर से आलोक कुमार के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर यह फेक अकाउंट तैयार किया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही उपायुक्त आलोक कुमार ने स्वयं इसकी पुष्टि की और जिलेवासियों को सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी उनके नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर लोगों को मैसेज भेज रहे हैं,…

Read More

सरायकेला- खरसावां: जिले में जमीन विवाद का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. दरअसल गम्हरिया अंचल के छोटा गम्हरिया क्षेत्र से जुड़े एक मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने डीसी पर अदालत को गुमराह करने सम्बंधी आदेश पारित किया है. जिसकी कॉपी यूपीएससी और गृह मंत्रालय को भेजने का निर्देश दिया है.  इधर इस मामले में ग्रामीणों ने न्यायिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि उनके द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार प्लॉट संख्या 956 से संबंधित विवाद में उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद उन्हें पक्षकार नहीं बनाया गया. इस मामले…

Read More

आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) में चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि सामने आई है. अस्पताल के चिकित्सकों ने पहली बार सफल न्यूरो सर्जरी कर इतिहास रच दिया गया है. इस जटिल ऑपरेशन में न्यूरो सर्जन डॉ. बाला पविथरान ने नेतृत्व किया, जबकि एनेस्थीसिया विभाग की जिम्मेदारी डॉ. अयस्कांत साहू ने संभाली. अस्पताल की ओटी टीम के सहयोग से क्रैनियोप्लास्टी (Cranioplasty) सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया. यह सर्जरी मस्तिष्क से जुड़ी जटिल प्रक्रियाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें सिर की हड्डी के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जाती है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह उपलब्धि…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र से 19 अप्रैल से लापता दो सगी नाबालिग बहनों के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. शुरुआत में अपहरण मानकर की जा रही जांच का खुलासा तकनीकी पड़ताल में प्रेम प्रसंग के रूप में हुआ है. मिहिजाम पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से दोनों बहनों की लोकेशन लुधियाना में ट्रेस की. थाना प्रभारी प्रदीप राणा के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार की टीम ने लुधियाना के डिवीजन थ्री थाना क्षेत्र के न्यू शिवाजी नगर में छापेमारी कर दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया. मौके…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासनिक भवन को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच अब सरकारी दस्तावेजों ने पूरे मामले की दिशा बदल दी है. अब तक वार्ड 30 स्थित जागृति मैदान को लेकर चल रही बहस के बीच सामने आए आधिकारिक पत्र यह स्पष्ट करते हैं कि प्रशासनिक स्तर पर नगर निगम कार्यालय के लिए हथियाडीह की जमीन तय की जा चुकी है. उपायुक्त कार्यालय द्वारा 12 सितंबर 2025 को नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार को भेजे गए पत्र में गम्हरिया अंचल के हथियाडीह मौजा में खाता संख्या 83, प्लॉट संख्या 247, कुल…

Read More