- Jamtara Viral Video Case जामताड़ा: प्रेम प्रसंग का विवाद या वायरल वीडियो का खेल ? महिला को धमकी और युवक की पिटाई के दावे से नारायणपुर में चर्चा तेज
- Jamshedpur Chain Snatching जमशेदपुर: सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन की छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार
- Ranchi PMLA Court रांची: बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन के लिए आज अहम दिन, हाईकोर्ट और PMLA कोर्ट में सुनवाई
- Jamtara Durga Puja 2026 जामताड़ा: 28 सितंबर का आदेश, 1 सितंबर की बैठक—तारीखों ने बजाया ‘ढाक’!दुर्गापूजा से पहले तारीखों का ‘महाभ्रम’,
- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है. पुलिस के कार्रवाई में 680 पुड़िया ब्राउन शुगर और करीब 18 ग्राम अतिरिक्त नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. यह कार्रवाई सिर्फ एक छापेमारी नहीं, बल्कि कपाली और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे ड्रग नेटवर्क की गंभीर तस्वीर भी सामने ला रही है. कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया…
सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग ने जिले में अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मौजा कुलुपटांगा एवं आनंदपुर (बनडीह) तथा नीमडीह थाना क्षेत्र के मौजा सिरका में संचालित ईंट भट्टा इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान मौजा कुलुपटांगा एवं आनंदपुर (बनडीह) में दो ईंट भट्टा इकाइयां संचालित पाई गईं, जहां मिट्टी खनिज का उत्खनन एवं भंडारण किया हुआ मिला. वहीं कुलुपटांगा स्थित एक अन्य ईंट भट्टा बंद पाया गया. जिला खनन विभाग की जांच में संचालित दोनों…
सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड के सिरुम सामुदायिक भवन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुकड़ू मंडल की कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमन मुख़र्जी ने की, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने अबीर- गुलाल लगाकर जश्न मनाया. इस मौके पर लड्डू, जलेबी और झालमुड़ी का वितरण कर खुशी साझा की गई, जिससे पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा की महिला नेत्री अनिता…
आदित्यपुर: लंबे समय तक शिकायतों की अनदेखी के बाद आखिरकार सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश को महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था की याद आ ही गई. बुधवार को उन्होंने गम्हरिया आदित्यपुर क्षेत्र का निरीक्षण कर सर्विस लेन में खुलेआम शराब पीने वालों पर कार्रवाई की. निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई और दोबारा ऐसी हरकत होने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई. हालांकि, सवाल यह है कि जो “ओपन बार” का नजारा रोज दिखता था, वह अब तक प्रशासन और स्थानीय पुलिस की नजर से कैसे बचा रहा ? गौरतलब…
जमशेदपुर: ग्रेजुएट कॉलेज में आगामी राष्ट्रीय सेमिनार को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी ने बुधवार को नेताजी सुभाष समूह के चेयरमैन मदन मोहन सिंह से मुलाकात कर उन्हें सेमिनार में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया. जानकारी के अनुसार पहला राष्ट्रीय सेमिनार 15 और 16 मई 2026 को बीएड विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा सेमिनार 22 और 23 मई 2026 को वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित होगा. मुलाकात के दौरान प्राचार्य ने सेमिनार की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी तथा उनकी गरिमामयी उपस्थिति का…
जमशेदपुर: रेलवे बोर्ड ने टाटानगर से खाटीपुरा के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. रेलवे मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 18061/ 18062 संतरागाछी- खाटीपुरा एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा. यह ट्रेन संतरागाछी से खाटीपुरा तक और वापसी में खाटीपुरा से संतरागाछी तक चलेगी, जिससे झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. ट्रेन के प्रमुख ठहराव में खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर…
आदित्यपुर: कुलुपटांगा फीडर में लगातार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति को लेकर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने विद्युत जीएम अजित कुमार से मुलाकात कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की. बताया गया कि पिछले कई दिनों से कुलुपटांगा फीडर में औसतन 18 से 21 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है. क्षेत्र में पहले 11 केवी अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य किया गया था, लेकिन अब भी करीब 70 प्रतिशत इलाके में ओवरहेड सप्लाई के जरिए बिजली दी जा रही है. गर्मी के मौसम में हल्की आंधी या बारिश होने पर 2 से…
जमशेदपुर: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी पोखारी के ऑडिटोरियम में रोटरैक्ट क्लब द्वारा “द आर्ट ऑफ रिज़्यूमे बिल्डिंग” विषय पर एक प्रभावशाली सत्र का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक मजबूत, पेशेवर और आकर्षक रिज़्यूमे तैयार करने के कौशल से सशक्त बनाना था. इस विशेष सत्र का संचालन शिवानी गोयल, पार्टनर नलिन गोयल एंड एसोसिएट्स द्वारा किया गया. उन्होंने छात्रों को रिज़्यूमे की सही संरचना, उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने और इंडस्ट्री की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रोफाइल तैयार करने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में विद्यार्थियों की जबरदस्त भागीदारी देखने को…
जामताड़ा: जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त आलोक कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक दुबे ने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. मुलाकात के दौरान जिले में खेल गतिविधियों के विस्तार और खिलाड़ियों के उत्थान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. दीपक दुबे ने जामताड़ा के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया. उपायुक्त आलोक कुमार ने आश्वासन दिया कि जिले में खेल और खिलाड़ियों के हित में जिला प्रशासन सकारात्मक पहल करेगा और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा. इस मौके…
सरायकेला: सीनी ओपी परिसर में बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने की, जिसमें क्षेत्र के बैंक शाखा प्रबंधक, CSP संचालक, ज्वेलरी दुकानदार और मेडिकल शॉप संचालक शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को मजबूत करना रहा. ओपी प्रभारी ने सभी को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती उपाय अपनाने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी बैंक, CSP, ज्वेलरी दुकान और मेडिकल प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे…