- Gamharia Jal Sahiya Swachhta Abhiyan गम्हरिया: प्रखंड परिसर में जल सहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ली स्वच्छता की शपथ
- Jamshedpur Ulidih Mobile Snatching जमशेदपुर: उलीडीह में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- Jamtara Viral Video Case जामताड़ा: प्रेम प्रसंग का विवाद या वायरल वीडियो का खेल ? महिला को धमकी और युवक की पिटाई के दावे से नारायणपुर में चर्चा तेज
- Jamshedpur Chain Snatching जमशेदपुर: सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन की छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार
- Ranchi PMLA Court रांची: बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन के लिए आज अहम दिन, हाईकोर्ट और PMLA कोर्ट में सुनवाई
- Jamtara Durga Puja 2026 जामताड़ा: 28 सितंबर का आदेश, 1 सितंबर की बैठक—तारीखों ने बजाया ‘ढाक’!दुर्गापूजा से पहले तारीखों का ‘महाभ्रम’,
- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त आलोक कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक दुबे ने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. मुलाकात के दौरान जिले में खेल गतिविधियों के विस्तार और खिलाड़ियों के उत्थान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. दीपक दुबे ने जामताड़ा के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया. उपायुक्त आलोक कुमार ने आश्वासन दिया कि जिले में खेल और खिलाड़ियों के हित में जिला प्रशासन सकारात्मक पहल करेगा और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा. इस मौके…
सरायकेला: सीनी ओपी परिसर में बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने की, जिसमें क्षेत्र के बैंक शाखा प्रबंधक, CSP संचालक, ज्वेलरी दुकानदार और मेडिकल शॉप संचालक शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को मजबूत करना रहा. ओपी प्रभारी ने सभी को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती उपाय अपनाने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी बैंक, CSP, ज्वेलरी दुकान और मेडिकल प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे…
जामताड़ा: उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्थापना, अनुकंपा एवं जिला चौकीदार अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अनुकंपा, एसीपी/एमएसीपी, स्थानांतरण एवं पदस्थापन से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई. बैठक में बताया गया कि वर्तमान में अनुकंपा से संबंधित कोई मामला लंबित नहीं है. उपायुक्त ने स्थापना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए जिला के विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित लिपिकीय कर्मियों की स्वीकृत संख्या, कार्यरत बल एवं रिक्त पदों की जानकारी ली. साथ ही डीडीओ वार पदस्थापन अवधि और कार्यकाल का भी आकलन किया गया. समीक्षा के दौरान कुछ विभागों द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत…
सरायकेला: स्टीम इंटर कॉलेज के छात्र कृष्ण ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 422 अंक हासिल कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस उपलब्धि के बाद कॉलेज परिसर में खुशी और गर्व का माहौल है. कृष की सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे महाविद्यालय का नाम रोशन किया है. सहपाठियों और शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया. इस संबंध में स्टीम ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. मनोज झा ने बताया कि इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में महाविद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन काफी उत्कृष्ट…
जामताड़ा: जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) को लेकर जिले में जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई. प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जनगणना कोषांग का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया. इस दौरान समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. साथ ही हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत और सेल्फी प्वाइंट का भी अनावरण किया गया. बताया गया कि ये जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करेंगे. उपायुक्त आलोक…
जामताड़ा: झारखण्ड बांगाली समिति, जामताड़ा जिला शाखा की ओर से विश्व कवि रबिद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती के अवसर पर 9 मई को जामताड़ा और मिहिजाम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. समिति की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई. इसके तहत सुबह 8 बजे समिति कार्यालय, विद्यासागर लाइब्रेरी, कायस्थ पाड़ा जामताड़ा में कवि के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी. इसके बाद शोभायात्रा निकालकर सरखेलडीह स्थित रबींद्रनाथ ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. इस अवसर पर नृत्य, संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बंगाली संस्कृति के अनुरूप कवि को श्रद्धांजलि दी…
सरायकेला: राजनगर प्रखंड के हेरमा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाथीसिरिंग और उत्क्रमित उच्च विद्यालय किता का बुधवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, उपस्थिति पंजी, कक्षा संचालन, मध्यान्ह भोजन, स्वच्छता व्यवस्था, रसोईघर, पेयजल एवं शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया गया. निरीक्षण के क्रम में शिक्षकों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे नियमित और गुणवत्तापूर्ण पठन- पाठन सुनिश्चित करें. बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षा देने, अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने और अभिभावक- शिक्षक बैठक नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया गया. उपायुक्त ने…
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक द्वारा शुरू किए गए Project “Device” के तहत जिले में गुम मोबाइल की बरामदगी का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में बुधवार को नीमडीह थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम हुए कुल 5 मोबाइल फोन बरामद किए. जिन्हें उनके धराको को सौंपा गया. थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नीमडीह थाना क्षेत्र में गुम मोबाइलों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान CEIR पोर्टल की मदद से ट्रैकिंग कर सभी मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया गया. बरामद मोबाइलों का विधिवत सत्यापन किया गया.…
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक द्वारा शुरू किए गए Project “Device” के तहत जिले में लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में बुधवार को चौका थाना पुलिस ने एक सराहनीय सफलता हासिल करते हुए गुम हुए कुल 6 मोबाइल फोन को बरामद किया. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चौका थाना क्षेत्र में गुम हुए मोबाइलों की खोजबीन के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान CEIR पोर्टल की मदद से ट्रैकिंग कर सभी मोबाइल फोन को बरामद किया गया. बरामद किए गए मोबाइलों का विधिवत सत्यापन किया गया. इसके बाद सभी मोबाइल उनके असली धारकों को सही सलामत सुपुर्द कर दिए…
जमशेदपुर: अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय, जमशेदपुर में पीएस. केस संख्या 93/2024 में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया गया है. अदालत ने आरोपी सौरभ मंडल को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. यह मामला शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप से जुड़ा था, जिसमें 29 जून 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष अभियोजन पक्ष के बयानों में कई गंभीर विरोधाभास सामने आए. विशेष रूप से घटना स्थल को लेकर अलग- अलग जानकारी दी गई. प्रारंभिक शिकायत में घटना स्थल गोविंदपुर, राजनगर बताया गया, जबकि एफआईआर में बागबेड़ा का उल्लेख…