जामताड़ा: जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त आलोक कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक दुबे ने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

मुलाकात के दौरान जिले में खेल गतिविधियों के विस्तार और खिलाड़ियों के उत्थान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. दीपक दुबे ने जामताड़ा के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया.
उपायुक्त आलोक कुमार ने आश्वासन दिया कि जिले में खेल और खिलाड़ियों के हित में जिला प्रशासन सकारात्मक पहल करेगा और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा. इस मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, संयुक्त सचिव भास्कर चांद और सूरज कुमार पासवान भी उपस्थित रहे. यह मुलाकात जिले में खेल विकास को नई दिशा देने की पहल के रूप में देखी जा रही है.
Report By Manish Baranwal

