सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड के सिरुम सामुदायिक भवन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुकड़ू मंडल की कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमन मुख़र्जी ने की, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने अबीर- गुलाल लगाकर जश्न मनाया. इस मौके पर लड्डू, जलेबी और झालमुड़ी का वितरण कर खुशी साझा की गई, जिससे पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला.

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा की महिला नेत्री अनिता पारित उपस्थित रहीं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया. इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत महतो, प्रवीर महतो, ठाकुर दास सिंह, सच्चिदानंद महतो, गणेश महतो, अभिराम महतो, मनोरंजन सिंह, अजय सिंह सरदार, परमेश्वर सिंह, मनोरंजन पांडे, सनातन प्रमाणिक, मंजु सिंह, तरु सिंह, आनंद प्रमाणिक, निखिल मंडल और पलाश दत्त सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक का समापन संगठनात्मक एकजुटता और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर सकारात्मक संदेश के साथ हुआ.

Report By Vikash Thakur

