- Jamshedpur Chain Snatching जमशेदपुर: सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन की छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार
- Ranchi PMLA Court रांची: बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन के लिए आज अहम दिन, हाईकोर्ट और PMLA कोर्ट में सुनवाई
- Jamtara Durga Puja 2026 जामताड़ा: 28 सितंबर का आदेश, 1 सितंबर की बैठक—तारीखों ने बजाया ‘ढाक’!दुर्गापूजा से पहले तारीखों का ‘महाभ्रम’,
- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर नगर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद घर से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से 38 वर्षीय लक्ष्मण राम का सड़ा-गला शव बरामद किया. मृतक की पहचान स्वर्गीय केशव राम के पुत्र लक्ष्मण राम के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों को पिछले कई दिनों…
जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर-4 में शुक्रवार देर रात एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान 36 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार सुनील कुमार टाटा मोटर्स के पेंट शॉप विभाग में कार्यरत थे. लंबे समय तक कार्य करने के बाद जनवरी 2026 में उनकी नौकरी स्थायी हुई थी. मृतक के पिता भरत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को वह रोज की तरह ड्यूटी से घर लौटे और…
जामताड़ा: पुलिस को अलग- अलग मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीन मामलों का खुलासा करते हुए कुल पांच अपराधियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी. गिरफ्तार आरोपियों में तीन साइबर अपराधी भी शामिल हैं. पहला मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित नायरा पेट्रोल पंप लूट और हत्या कांड से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2025 को अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर हत्या कर दी थी और नकदी लूटकर फरार हो गए थे. इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में तीर से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण का इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार झींकपानी थाना क्षेत्र के बेटेया गांव निवासी 45 वर्षीय चोया बिरूली शनिवार को अपने गांव से सब्जी लेकर जोड़ापोखर हाट बेचने जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में पहले से छिपकर बैठे चिड़ियापहाड़ी गांव निवासी दोपे बिरूली ने उस पर अचानक तीर से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि…
जमशेदपुर: मैरीन ड्राइव स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने अपने समर्थकों और साथियों के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप की जीवनी आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हो चुकी है. उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल क्षत्रिय समाज के गौरव नहीं थे, बल्कि मातृभूमि की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान योद्धा थे.…
सरायकेला: टाउन में शनिवार को सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस, पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सड़क सुरक्षा कानूनों के प्रभावी पालन, ब्रेथ एनालाइजर के उपयोग और सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार देने का प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा दुर्घटना के बाद घायलों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना था. प्रशिक्षण शिविर में ट्रैफिक प्रभारी राजीव ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रेथ एनालाइजर मशीन के सही उपयोग की…
जामताड़ा: गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती के अवसर पर झारखंड बागाली समिति, जिला शाखा जामताड़ा की ओर से शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. कार्यक्रम के माध्यम से गुरुदेव की साहित्यिक, सांस्कृतिक और मानवीय विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया. शोभायात्रा की शुरुआत सेंट एंथोनी स्कूल स्थित विद्यासागर लाइब्रेरी से हुई. यात्रा कुंवर सिंह चौक और सुभाष चौक होते हुए सरखेलडीह स्थित गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा स्थल तक पहुंची. इस दौरान समिति के सदस्य, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए. पूरा वातावरण रवीन्द्र संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति…
व्यंग: सरायकेला- खरसावां जिला झामुमो इन दिनों संगठन कम और राजनीतिक धारावाहिक ज्यादा नजर आने लगा है. पार्टी कार्यालय से लेकर नेताओं के ड्राइंग रूम तक हर जगह अलग- अलग पटकथा लिखी जा रही है. हालत ऐसी हो गई है कि हर नेता खुद को संगठन का असली सूत्रधार और बाकी सभी को “साइड कलाकार” मानकर चल रहा है. जिले में फिलहाल “एक पार्टी- कई दरबार” वाला मॉडल सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है. सांसद का अलग कुनबा, विधायक का अलग खेमा, जिलाध्यक्ष का अलग दरबार और नीचे के पदाधिकारियों की अपनी अलग पंचायत चल रही है. कार्यकर्ताओं की स्थिति बिल्कुल…
जामताड़ा: शनिवार सुबह उपायुक्त आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मंडल कारा जामताड़ा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने कारा परिसर के सभी वार्डों और बैरकों की गहन तलाशी ली. उपायुक्त आलोक कुमार के नेतृत्व में की गई तलाशी अभियान के दौरान जेल परिसर से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कारा में प्रतिदिन संधारित की जाने वाली विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों…
चाईबासा: सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों का अभियान लगातार तेज होने के बीच एक करोड़ रुपये के इनामी भाकपा माओवादी नेता मिसिर बेसरा उर्फ सागर पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों की घेराबंदी और लगातार चल रहे ऑपरेशन के कारण मिसिर बेसरा लगातार अपना ठिकाना बदलने को मजबूर है और लंबे समय से सामान्य जीवन नहीं जी पा रहा है. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के बीच उसके दस्ते में भी टूट शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि 20 से अधिक नक्सली उसका साथ छोड़ चुके हैं.…