Adityapur Adhivakta Sangh Meeting आदित्यपुर: अधिवक्ता संघ की बैठक में नागरिक समस्याओं पर चर्चा, ट्रैफिक समस्या और जिंदल की जलापूर्ति सेवा पर जताई नाराजगी
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
आदित्यपुर: आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कैंप कार्यालय आदित्यपुर-2 में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के मुख्य संरक्षक सह जिला बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश ने की.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
बैठक में जिले की विभिन्न नागरिक सुविधाओं और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही झारखंड स्टेट बार काउंसिल की नव नियुक्त कमेटी का स्वागत भी किया गया. बैठक में मुख्य रूप से टाटा- कांड्रा सड़क के दोनों ओर बने सर्विस रोड और फुटपाथ को आम नागरिकों के लिए अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठाई गई. इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी जोर दिया गया.
अधिवक्ताओं ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर जिंदल कंपनी की सेवा पर नाराजगी जताई. सदस्यों ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के जलापूर्ति बंद कर दी जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसे लेकर आम लोगों में भी काफी नाराजगी है.
बैठक में जिंदल के प्रोजेक्ट मैनेजर पियूष सिन्हा को हटाने की मांग का प्रस्ताव भी लाया गया, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई.
मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि इन सभी समस्याओं को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा. उन्होंने कहा कि ये सभी मुद्दे सीधे आम नागरिकों से जुड़े हुए हैं और इनका समाधान आवश्यक है. बैठक में संघ के संरक्षक अरुण सिंह, रंजना मिश्रा, अध्यक्ष दिपेंद्र नाथ ओझा, महासचिव रवि शंकर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, उपसचिव डीएन शर्मा, संजीव झा, निशांत कुमार, महेश प्रसाद ठाकुर समेत कई सदस्य मौजूद रहे.