- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा: मनोहरपुर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सीताराम गोप की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और विकास की नई दिशा देने का कार्य किया था. उनकी सोच और सेवा…
जामताड़ा: गुरुवार शाम अचानक आए आंधी-तूफान ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. तेज हवाओं और बारिश के बीच व्यवहार न्यायालय और मत्स्य विभाग के बीच मुख्य सड़क पर एक विशाल पेड़ गिर जाने से घंटों तक आवागमन बाधित रहा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी. इसी दौरान नारायणपुर रोड पर व्यवहार न्यायालय के पास एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और नगर पंचायत की टीम…
चाईबासा: भाजपा पश्चिमी सिंहभूम जिला महामंत्री भूषण पाट पिंगुआ ने जिले की बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर झारखंड सरकार, शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, लेकिन सरकार केवल घोषणाओं और दावों तक सीमित है. उन्होंने बताया कि जिले के 171 हाई स्कूलों में से 59 स्कूल पूरी तरह शिक्षक विहीन हैं, जिससे करीब 3420 छात्र-छात्राएं प्रभावित हो रहे हैं. कई स्कूलों में विषय विशेषज्ञों की भारी कमी है. कहीं हिंदी शिक्षक गणित पढ़ा रहे हैं तो कहीं विज्ञान की पढ़ाई बिना विशेषज्ञ…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत चालियामा गांव की इंटर कला संकाय की जिला टॉपर अनामिका गोराई को गुरुवार को “जन सेवा ही लक्ष्य” के संस्थापक एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने अनामिका को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की. अनामिका गोराई ने इंटर आर्ट्स परीक्षा में 500 में से 437 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. वह शिवानंद विद्यापीठ प्लस टू उच्च विद्यालय, चालियामा की छात्रा है. उसके पिता अनिरुद्ध गोराई ग्रामीण चिकित्सक…
सरायकेला: जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाडरी के पास गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित टाटा मैजिक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें तीन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर रेफर कर दिया. घायलों में गुरुवारी कालिंदी (करीब 35 वर्ष),…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड (RKCSL) के बाहर पिछले एक पखवाड़े से समायोजन और फाइनल सेटलमेंट की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जेएमटी मजदूरों के लिए गुरुवार को राहत भरी खबर सामने आई. राज्य के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास सह उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव के निर्देश पर श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर धरना स्थल पहुंचे और आंदोलनरत मजदूरों से लंबी बातचीत की. करीब एक घंटे तक श्रम अधीक्षक मजदूरों के साथ धरना स्थल पर मौजूद रहे, लेकिन इस दौरान कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने…
जामताड़ा: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बनाकर आभूषण लूटने वाले अंतर्राज्यीय ‘गुलगुलिया’ गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है. बिलासपुर रेल पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में चोरी के सोने के आभूषण बरामद किए हैं. मामले के तार अब झारखंड के जामताड़ा जिले से भी जुड़ गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ट्रेनों से लूटे गए सोने के गहनों को झारखंड के मिहिजाम में खपाया जाता था. इसी सूचना के आधार पर बिलासपुर रेल पुलिस की विशेष टीम…
आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र में पिछले एक पखवाड़े से समायोजन और फाइनल सेटलमेंट की मांग को लेकर चल रहे जेएमटी मजदूरों के आंदोलन ने अब प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल बढ़ा दी है. आंदोलन और लगातार बढ़ते दबाव के बीच अब प्रशासन एक्शन मोड में नजर आने लगा है. राज्य के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव के निर्देश पर गुरुवार को श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर आंदोलन स्थल पर पहुंचे. उनके साथ आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और राजद नेता पुरेन्द्र नारायण सिंह भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि श्रम अधीक्षक आंदोलनरत मजदूरों और आरकेएलएफ कंपनी प्रबंधन के…
चांडिल: अनुमंडल अंतर्गत कपाली क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था का मुद्दा एक बार फिर प्रमुखता से उठाया गया है. ईद-उल-अजहा को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष मोहम्मद शाबान उर्फ सिंटू ने क्षेत्र की बिजली समस्या को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया. बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कपाली क्षेत्र लंबे समय से बिजली संकट से जूझ रहा है. लगातार बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति के कारण आम लोगों के साथ-साथ दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में…
जामताड़ा: जिले में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी लालू बाउरी को दोषी करार दिया है. मामला नाला थाना कांड संख्या 64/2025 से जुड़ा हुआ है, जिसमें पीड़िता ने आरोपी पर जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने और घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था. मामले की सुनवाई प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण की अदालत में चल रही थी. अंतिम सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें, गवाहों के बयान, प्रस्तुत साक्ष्य और परिस्थितिजन्य तथ्यों का विस्तार से अवलोकन किया.…