Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है. पिछले 16 वर्षों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन हो गया है. उम्र संबंधी समस्याओं और बीमारी के कारण वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी. उल्लेखनीय है कि जोया को महज छह माह की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया से जमशेदपुर लाया गया था. उसके साथ जम्बो और एड नामक दो अन्य अफ्रीकी शेर भी टाटा जू पहुंचे थे. अपने शांत और चंचल स्वभाव के कारण जोया जल्द ही पर्यटकों और जू…

Read More

सरायकेला: जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के सालगाडीह गांव में महुआ शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली. मृतक की पहचान सालगाडीह निवासी छूटू लोहार के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम छूटू लोहार भादुडीह निवासी मानिक मंडल के घर गया था. बताया जा रहा है कि दोनों महुआ शराब का सेवन कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा. परिजनों…

Read More

सरायकेला: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरायकेला में दवाओं की खरीद और भंडारण व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. निरीक्षण के दौरान वित्तीय वर्ष 2024- 25 की दवा भंडार पंजी गायब मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है. उप विकास आयुक्त (डीडीसी) रीना हांसदा द्वारा 11 जून 2026 को किए गए निरीक्षण में सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त दवाओं के रिकॉर्ड से संबंधित भंडार पंजी उपलब्ध नहीं पाई गई. पूछताछ के दौरान भंडारपाल और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण संबंधित पंजी नष्ट हो गई है. हालांकि निरीक्षण के…

Read More

कांड्रा: झारखंड आंदोलनकारी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता कालीपद (केपी) सोरेन का बुधवार को कांड्रा में बुद्धिजीवियों और ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया. स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए केपी सोरेन ने क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड को विकास की नई दिशा देने का काम किया जा रहा है. राज्य सरकार जनहित और सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि झामुमो आने…

Read More

रांची: राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर बीती रात पेट्रोल बम से हमले की कोशिश का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार दो युवक कार्यालय के बाहर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर सॉस की बोतलों में पेट्रोल भरकर लाए थे और उन्हें RSS कार्यालय परिसर के अंदर फेंकने का प्रयास किया. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवकों ने दो बार बोतल फेंकी, लेकिन दोनों…

Read More

जामताड़ा: कहते हैं, जब उम्मीदें दम तोड़ने लगती हैं, तब कुछ लोग फरिश्ता बनकर सामने आते हैं. जामताड़ा सदर अस्पताल में भी ऐसी ही एक कहानी लिखी गई, जहां सीमित संसाधनों के बीच एक डॉक्टर की जिद, पूरी टीम की मेहनत और माता- पिता के भरोसे ने दो नन्हीं जिंदगियों को मौत के मुंह से वापस खींच लिया. 13 अप्रैल 2026 को आरती कुमारी ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया. जन्म के समय तीनों नवजातों का वजन महज 800 ग्राम था. बच्चों की हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें तत्काल सदर अस्पताल के SNCU में भर्ती करना…

Read More

जामताड़ा: भारतीय रेलवे की यात्री सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. हटिया से हाथीदह जा रहे एक यात्री का बैग पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से चोरी हो गया. घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. पीड़ित यात्री दीपक कुमार पासवान ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 18622 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के एस-3 कोच में यात्रा कर रहे थे. चितरंजन स्टेशन पहुंचने से पहले वह कुछ मिनट के लिए शौचालय गए थे. इसी दौरान एक उचक्का उनकी सीट पर रखा बैग लेकर फरार हो गया. सहयात्रियों के अनुसार एक युवक बैग लेकर…

Read More

सरायकेला: जिले के कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विश्वास जताया कि हेमंत सोरेन सरकार में शामिल सभी सहयोगी दलों के विधायक और मंत्री एकजुटता के साथ गठबंधन उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे. फुलकांत झा ने कहा कि झारखंड की पहचान आदिवासी, मूलवासी और मेहनतकश लोगों के संघर्षों से बनी है. ऐसे में राज्यसभा चुनाव में जनप्रतिनिधि अपने जमीर और राज्य की अस्मिता से समझौता नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि झारखंड की संस्कृति, स्वाभिमान और चार करोड़ लोगों के सम्मान से जुड़ा विषय है.…

Read More

आदित्यपुर: समाजसेवी एवं युवा नेता सूरज सिंह ने मंगलवार को आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पुस्तक भेंट कर थाना प्रभारी का स्वागत एवं सम्मान किया. मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक सरोकारों और आम लोगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा हुई. सूरज सिंह ने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी. वहीं थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने युवाओं की सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी की सराहना करते…

Read More

राजनगर: पोटका क्षेत्र के हेंसल गांव निवासी रोहित गोप आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए. करीब एक महीने पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए रोहित गोप की 15 जून की रात ओडिशा के कटक स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को पोटका थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने रोहित गोप को टक्कर मार दी थी. हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले पोटका…

Read More