आदित्यपुर: समाजसेवी एवं युवा नेता सूरज सिंह ने मंगलवार को आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पुस्तक भेंट कर थाना प्रभारी का स्वागत एवं सम्मान किया.


मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक सरोकारों और आम लोगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा हुई. सूरज सिंह ने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी.
वहीं थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने युवाओं की सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही बेहतर पुलिसिंग और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है.
इस अवसर पर समाजसेवी अशुतोष कुमार और श्रवण कुमार भी उपस्थित रहे. सभी ने क्षेत्र के विकास, सामाजिक जागरूकता और जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया.

