What's Hot
- Jamtara Deputy Commissioner जामताड़ा: जीवित विमला को सरकारी रिकॉर्ड ने मार डाला! भौतिक सत्यापन में खेल या लापरवाही? पेंशन बंद, अब जांच के आदेश
- Saraikela Chhau Music सरायकेला: चंदनकियारी में तीन दिवसीय सरायकेला छऊ संगीत कार्यशाला का शुभारंभ, ढोल-नगाड़े की थाप पर जीवंत हुई ऐतिहासिक विरासत
- Jamtara Chamber of Commerce MDR जामताड़ा: शुल्क के विरोध में 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे जामताड़ा के व्यापारी, गांधी प्रतिमा के समक्ष करेंगे उपवास
- Kulti Cyber Crime news आसनसोल: कुल्टी में साइबर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार, 6 मोबाइल व 2 बाइक बरामद
- Chandil Electrical Safety चांडिल: गोविंद विद्यालय गेट के समीप झाड़ियों में घिरा बिजली ट्रांसफार्मर, हादसे की आशंका से बढ़ी चिंता
- Jamtara Dead Body Recovered जामताड़ा: मिहिजाम रोड के बंद घर से सड़ा-गला शव बरामद, दुर्गंध से चला पता
- Kapali Water Crisis कपाली: भाभी होटल चौक का सरकारी चापानल बदहाल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
- Saraikela Nagar Panchayat सरायकेला: तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे सफाईकर्मी, दुर्गा पूजा से पहले नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
रांची: झारखंड सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों और नगर निकायों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. इस फेरबदल का सबसे बड़ा असर नगर निकायों और जिला प्रशासन पर देखने को मिला है. आदित्यपुर नगर निगम में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत एजाज अनवर को आदित्यपुर नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है. वहीं संथाल परगना आयुक्त…
सरायकेला: रजो संक्रांति के अवसर पर राजनगर प्रखंड के शहीद ग्राम मतकमबेड़ा में आयोजित ऐतिहासिक मेले में बुधवार को सिंहभूम सांसद जोबा माझी शामिल हुईं. इस दौरान झामुमो नेता कालीपद सोरेन, बीटी दास समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. मेले को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने शहीद ग्राम के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह गांव झारखंड के अमर शहीद डिबा किशुन की जन्मभूमि होने के साथ-साथ प्राचीन शिव मंदिर और पौराणिक शिवलिंग के लिए भी प्रसिद्ध है. ऐसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संरक्षण करना हम…
सरायकेला: रजो संक्रांति के अवसर पर राजनगर प्रखंड के शहीद ग्राम मतकमबेड़ा में आयोजित ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन बुधवार को सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने विधिवत किया. इस अवसर पर झामुमो नेता कालीपद सोरेन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. मेले को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने शहीद ग्राम डिबा के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह गांव झारखंड के अमर शहीद डिबा किशुन की जन्मभूमि होने के साथ-साथ प्राचीन शिव मंदिर और पौराणिक शिवलिंग के लिए भी प्रसिद्ध है. ऐसे ऐतिहासिक और धार्मिक…
जामताड़ा: पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में सफर के दौरान हुई चोरी की घटना को लेकर पीड़ित यात्री ने रेल थाना हाथीदह में सनहा दर्ज कराया है, लेकिन शिकायत के बाद भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ने से कई सवाल खड़े हो गए हैं. अब मामले में चितरंजन रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग तेज हो गई है. पीड़ित दीपक कुमार पासवान, जो बेगूसराय जिले के खुदावंदपुर थाना क्षेत्र स्थित मालपुरा गांव के निवासी हैं, ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 18622 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से हटिया से हाथीदह की यात्रा कर रहे थे. उनका आरक्षण एस-3 कोच की 40 नंबर…
सरायकेला: आदित्यपुर- कांड्रा सड़क मरम्मत में कथित वित्तीय अनियमितता के बहुचर्चित मामले में करीब 16 वर्ष बाद न्यायिक प्रक्रिया ने महत्वपूर्ण मोड़ लिया है. वर्ष 2004-05 में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से हुई सड़क मरम्मत में कथित गड़बड़ी के मामले में बुधवार को सरायकेला व्यवहार न्यायालय में आरोप गठित किया गया. यह मामला सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा, आदित्यपुर के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका संख्या WP (PIL) 5186/2008 के बाद चर्चा में आया था. याचिका में आदित्यपुर-कांड्रा सड़क मरम्मत कार्य में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था.…
सरायकेला: दक्षिण पूर्व रेलवे की 106वीं क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की बैठक में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष एवं समिति सदस्य मनोज कुमार चौधरी ने कोल्हान क्षेत्र की वर्षों पुरानी रेल समस्याओं को मजबूती से उठाया. उन्होंने रेलवे प्रशासन से दो टूक कहा कि हजारों करोड़ रुपये का राजस्व देने वाले कोल्हान क्षेत्र को अब विकास में उसका न्यायोचित अधिकार मिलना चाहिए. कोलकाता के ताज बंगाल होटल में आयोजित बैठक में शामिल होने से पूर्व दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने मनोज कुमार चौधरी का स्वागत एवं सम्मान किया. इसके बाद हुई बैठक में चौधरी…
खूंटी: जिले के रनिया थाना क्षेत्र में मिले राधेश्याम साहू के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. जिस घटना को शुरुआती तौर पर सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, वह दरअसल एक सुनियोजित हत्या निकली. पुलिस ने मामले में मृतक की लिव-इन पार्टनर लक्ष्मी देवी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि 15 जून को तांबा जंगल के पास राधेश्याम साहू का शव उसकी स्कूटी के साथ बरामद हुआ था. घटनास्थल की स्थिति देखकर पहली नजर में यह सड़क हादसा लग रहा…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत बनुआ और सोनापोस गांव के ग्रामीण आज भी भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. आजादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इन गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए रोजाना संघर्ष करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगे अधिकांश चापाकल जवाब दे चुके हैं और उनमें पानी नहीं निकलता. ऐसे में लोगों को करीब दो किलोमीटर दूर से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं. गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. …
जामताड़ा: मिहिजाम के राजवाड़ी स्थित मां काली मंदिर में बुधवार को आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम बन गया. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र जय मां काली के जयघोष से गूंज उठा. वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और विशेष पूजा-अर्चना के बीच मां काली की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई. धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में महिला समिति की सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वर्षों से मंदिर की सेवा और देखरेख कर रही महिलाओं के प्रयासों से यह आयोजन भव्य स्वरूप ले…
जमशेदपुर: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है. पिछले 16 वर्षों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन हो गया है. उम्र संबंधी समस्याओं और बीमारी के कारण वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी. उल्लेखनीय है कि जोया को महज छह माह की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया से जमशेदपुर लाया गया था. उसके साथ जम्बो और एड नामक दो अन्य अफ्रीकी शेर भी टाटा जू पहुंचे थे. अपने शांत और चंचल स्वभाव के कारण जोया जल्द ही पर्यटकों और जू…