
रांची: झारखंड सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों और नगर निकायों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं.


इस फेरबदल का सबसे बड़ा असर नगर निकायों और जिला प्रशासन पर देखने को मिला है. आदित्यपुर नगर निगम में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत एजाज अनवर को आदित्यपुर नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है. वहीं संथाल परगना आयुक्त के सचिव के पद पर कार्यरत अमित कुमार को आदित्यपुर नगर निगम का नया अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है.
इसके अलावा गिरिडीह, देवघर, हजारीबाग, मेदिनीनगर, धनबाद, जमशेदपुर और मानगो नगर निगम में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है. कई अधिकारियों को अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और विभिन्न विभागों में सचिव स्तर के पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है.
अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को निर्वाचन विभाग में उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है, जबकि बड़ी संख्या में प्रशिक्षु अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में बीडीओ, सीओ और सह-अंचल अधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है.
सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद अधिकारियों के समक्ष विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, जनसेवा और प्रशासनिक कार्यों को गति देने की चुनौती होगी. झारखंड सरकार की ओर से जारी यह तबादला सूची तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
देखें सूची👇
JAS Notification No.3997 dt 17-06-202


