
जामताड़ा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को जामताड़ा नगर स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने किया, जबकि जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल ने योग प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया.


योग शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए. सभी ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील हांसदा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग स्वस्थ रहने का सबसे प्रभावी माध्यम है. उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि नियमित योग से अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है.
भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और भारतीय संस्कृति का प्रतीक बन चुका है.
कार्यक्रम में जिला महामंत्री कमलेश मंडल, भाजपा नेता राजेंद्र राउत, जिला उपाध्यक्ष सुजाता सिंह, जिला मंत्री आभा आर्या, चंदन राउत, अंजनी तिवारी, नगर महामंत्री रथु दास, लखिन्द्र सिंह, सम्राट मिश्रा, जीत दुबे, सपन महतो, टिंकू साव, मिथलेश बर्मन, मिथुन गुप्ता, पंकज कुमार, बिशू कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल


