Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिला परिवहन विभाग की पहल पर कुकड़ू पंचायत भवन में ऑनलाइन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. प्रथम चरण के इस शिविर में कुकड़ू, चौड़ा, तिरुलडीह और ईचाडीह पंचायत के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था की गई थी. पहले से ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने वाले 100 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा में भाग लिया. शिविर के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सभी आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस परीक्षा संपन्न कराई. पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रहीं…

Read More

सरायकेला: जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) के तत्वावधान में आयोजित जिला फुटबॉल लीग में सोमवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम रोमांचक मुकाबलों का गवाह बना. दिन के दोनों मैचों में विजेता टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की. पहले मुकाबले में भेलाईडीह सिनी ने एफसी राजनगर को 5-0 से पराजित किया, जबकि दूसरे मैच में ट्रिपल ए हरिहरपुर ने टेंगाडीह नीमडीह को 3-0 से शिकस्त दी. पहले मुकाबले में भेलाईडीह सिनी की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. पहले हाफ में दशमथ हासदा, राजू मांझी, विभूति भूषण और आकाश मोदी ने एक-एक गोल कर टीम को…

Read More

सरायकेला: कपाली नगर परिषद सभागार में सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में नगर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक की अध्यक्षता ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने की. बैठक में बिजली, पेयजल, जलजमाव, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में नगर परिषद क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या बिजली व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई. विधायक सविता महतो ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर परिषद के सभी 21 वार्डों में आवश्यकता के अनुसार मंगलवार से ही नए बिजली पोल लगाने का कार्य शुरू किया जाए.…

Read More

सरायकेला: झारखंड आंदोलनकारियों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सरायकेला प्रखंड के हेंसा गांव में झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ आंदोलनकारी स्वर्गीय मागू सोय एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय लुगदी सोय की स्मृति में स्थापित शिलापट्ट पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद उनकी स्मृति में वटवृक्ष का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया. …

Read More

खरसावां: खूंटपानी प्रखंड के चुरगुई गांव में लिटिल स्टार क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य समापन हुआ. प्रतियोगिता के समापन समारोह में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई और समाजसेवी बासंती गागराई ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले में जेपी इलेवन स्टार बंडोमुंडा ने एनवाईएस जोबाजंजीर (कुचाई) को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. विजेता टीम को 95 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 65 हजार रुपये तथा तीसरे और चौथे स्थान पर रही जीओ…

Read More

सरायकेला: विश्व जनसंख्या दिवस-2026 के अवसर पर जिले में 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसंख्या स्थिरीकरण एवं परिवार नियोजन पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा. अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. इस संबंध में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गईं. बैठक में अभियान को जनभागीदारी आधारित बनाने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, परिवार नियोजन सेवाओं को अधिक से अधिक पात्र दंपत्तियों तक पहुंचाने तथा सभी निर्धारित…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना पुलिस को डकैती की साजिश रचने के मामले में बड़ी सफलता मिली है. वर्ष 2024 से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह के आपराधिक नेटवर्क की भी जांच में जुट गई है. सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 25 अक्टूबर 2024 की शाम करीब पांच बजे गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर स्थित एक निर्माणाधीन फ्लैट के पास कुछ अपराधी हथियार के साथ बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार…

Read More

सरायकेला: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह सोमवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल प्रखंड स्थित पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) बहुल सुदूरवर्ती गांवों के दौरे पर पहुंचे. उन्होंने घर-घर चल रहे गणना प्रपत्र वितरण एवं मतदाता सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए. उपायुक्त ने ग्राम पंचायत धुनाबुरु के कोड़ाबुरु टोला, तुलग्राम और पालगाम पहुंचकर मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने ग्रामीणों…

Read More

जामताड़ा: जिला कबड्डी संघ की ओर से दिवंगत अध्यक्ष एवं झारखंड राज्य कबड्डी संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. राजीव रंजन मिश्रा की स्मृति में “राजीव रंजन मिश्रा मेमोरियल बालक सब जूनियर एवं बालिका जूनियर जिला कबड्डी चैंपियनशिप” का आयोजन 12 जुलाई 2026 को किया जाएगा. प्रतियोगिता का आयोजन महिजाम स्थित बेसिक स्कूल ग्राउंड में होगा. जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के ट्रेजरार सह जामताड़ा ओलंपिक संघ के मीडिया प्रभारी मनीष बरनवाल ने बताया कि स्व. राजीव रंजन मिश्रा के खेलों के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद करते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता में…

Read More

जामताड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) की ओर से बालगृह, जामताड़ा में सोमवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बालगृह में रह रहे बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, संरक्षण संबंधी प्रावधानों तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के प्रति जागरूक करना था. वर्तमान में बालगृह में रह रहे 11 बच्चों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएलएसए के सचिव पवन कुमार ने बच्चों को उनके अधिकारों, कानूनी सुरक्षा और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार समय- समय पर ऐसे जागरूकता…

Read More