Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र के बास्कोनगर से तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों की सूचना पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, बास्कोनगर की चार नाबालिग लड़कियां 13 जुलाई को घर से घूमने के लिए निकली थीं. इनमें से एक लड़की मंगलवार दोपहर सकुशल घर लौट आई. जबकि तीन अन्य अब तक वापस नहीं पहुंची हैं. इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. लापता लड़कियों की पहचान शांति सामड (14 वर्ष). अनुष्का गगराई (15 वर्ष). और सिमरन जोजो (14 वर्ष). के रूप में…

Read More

बोकारो: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच कर यातायात नियमों के पालन की पड़ताल की. अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक दस्तावेज, डिक्की तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की गहन जांच की गई. पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को नियमों का पालन करने की चेतावनी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक…

Read More

पटना: जिले के दानापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दानापुर रेलवे स्टेशन और सगुना मोड़ के बीच स्थित होटल ड्रैगन में छापेमारी कर कथित रूप से संचालित संगठित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि एक महिला दलाल, दो महिलाओं, होटल संचालकों, होटल कर्मियों और छह ग्राहकों सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, होटल में संगठित रूप से देह व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देश पर खगौल थाना…

Read More

सरायकेला: जिले के सीनी ओपी क्षेत्र स्थित खजूर बागान में मंगलवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान के सैप्टिक टैंक से अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन मकान के सैप्टिक टैंक में एक महिला का शव तैरता देखा. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना सीनी ओपी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर…

Read More

गुमला: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), रांची की टीम ने मंगलवार को गुमला समाहरणालय परिसर स्थित जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेने के आरोप में दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत रंजीत कुजूर तथा सेवानिवृत्त शिक्षक वत्स रविकांत शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने पूर्व से प्राप्त शिकायत के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की…

Read More

चांडिल: शहीद निर्मल महतो इंटर कॉलेज, दुमदुमी (नीमडीह) में मंगलवार को जेआईएस फाउंडेशन चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान सह विदाई समारोह (सत्र 2024-26) एवं नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत समारोह (सत्र 2026-28) का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुईं. समारोह के दौरान वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक सविता महतो ने प्रशस्ति पत्र, मेडल, प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं सत्र 2026-28 में 11वीं कक्षा में नामांकित नए छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उनका परिचय कराया…

Read More

राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत गाजीडीह गांव में मंगलवार दोपहर हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान का बैल मौत का शिकार हो गया. इस घटना से किसान को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है. खरीफ खेती के मौसम में बैल की मौत ने किसान के सामने नई मुश्किल खड़ी कर दी है. जानकारी के अनुसार, किसान वशिष्ठ प्रधान का बैल गोहाल (पशुशाला) में बंधा हुआ था. इसी दौरान तेज गर्जना और बारिश के बीच अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के…

Read More

जामताड़ा: भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत मंगलवार को जामताड़ा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों, वार्ड पार्षदों तथा स्वच्छता कर्मियों ने भाग लेकर जल की प्रत्येक बूंद बचाने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प लिया. शपथ ग्रहण के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने, वर्षा जल के संग्रहण को प्रोत्साहित करने तथा आम नागरिकों को इसके…

Read More

राजनगर: सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को राजनगर थाना के समीप ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच एवं नशा जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान मुख्य रूप से भारी वाहनों के चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, ताकि शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद वाहन चलाने वालों की पहचान की जा सके. जांच अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक, हाइवा और अन्य भारी वाहनों को रोककर एक-एक चालक का अल्कोहल टेस्ट किया. जिन चालकों के नशे की हालत में वाहन चलाने…

Read More

जामताड़ा: नगर पंचायत जामताड़ा कार्यालय परिसर में मंगलवार को नमस्ते (NAMASTE) योजना की वर्षगांठ के अवसर पर सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नगर पंचायत के स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई तथा उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत, नगर प्रबंधक निर्मल कुमार आशीष, रहमान सहित नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे. इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि नमस्ते (National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem) योजना का…

Read More