- Sonua Child Missing news चाईबासा: सोनुआ के उड़ूनिया गांव से 10 वर्षीय बालिका अनीता सोरेन लापता
- Chaibasa Gudri Bridge Damage चाईबासा: भारी बारिश में कोंजेन घाटी के पास बह गई पुलिया, तीन गांवों का आवागमन प्रभावित
- Tayo Colony Pedestrian Road Issue गम्हरिया: टायो कॉलोनी का दशकों पुराना पैदल मार्ग बंद करने की आशंका, कॉलोनीवासियों ने प्रबंधन से लगाई गुहार
- Chandil Chilgudih Football Tournament चांडिल: चिलगुडीह और रघुनाथपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचीं विधायक सविता महतो
- Jharkhand Assembly Estimates Committee reviews सरायकेला: प्राक्कलन समिति की दो टूक हिदायत, देरी करने वाले संवेदकों को नए काम से रखें दूर
- Chaibasa Road Accident news चाईबासा: बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में महिला समेत पांच घायल, तीन रेफर
- Jamtara Asmita Wushu League News जामताड़ा: 247 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया वुशु का दम, अस्मिता लीग का आगाज
- Saraikela Women Achiever Medical Education सरायकेला: सरायकेला की बेटी ने रचा इतिहास, डॉ. लासिका रथ बनीं सरकारी चिकित्सा पदाधिकारी
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), जामताड़ा के तत्वावधान में आगामी 19 जुलाई 2026 को जिले के सभी प्रखंडों में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस विशेष शिविर की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. डीएलएसए के सचिव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पत्र जारी कर समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने, विभागीय स्टॉल लगाने तथा अधिक…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत फॉरेस्ट इलाके में पेड़ से लटके मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान कर ली गई है. मृतका की पहचान सोमवारी सिंह (लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है. वह नीमड़ीह थाना क्षेत्र के रुपरु गांव की रहने वाली थीं. उनके पति का नाम रवि सिंह मुंडा बताया गया है. जानकारी के अनुसार, सोमवारी सिंह वर्तमान में अपने परिवार के साथ कपाली ओपी क्षेत्र के कमारगोड़ा स्थित मधु महतो के मकान में किराये पर रह रही थीं. मंगलवार को फॉरेस्ट क्षेत्र में एक पेड़ से महिला का शव लटका…
सरायकेला: जिला शिक्षा विभाग में सांत्वना जेना की नियुक्ति, सेवा विस्तार, वेतन वृद्धि और अब बीपीओ (ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर) प्रभारी बनाए जाने को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. विभागीय हलकों और स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेज है कि जब सरकार ने पहले उन्हें बीपीओ बनाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं दी थी, तो आखिर किस नियम और अधिकार के तहत उन्हें बीपीओ प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी गई. पूरे मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कैलाश मिश्रा से जवाब मांगा जा रहा है. चर्चा का केंद्र यह है कि सांत्वना जेना को आखिर किस…
सरायकेला: उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे. जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलतापूर्वक संज्ञान लेते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि विभागीय कार्रवाई से जुड़े…
जामताड़ा: साइबर अपराध के लिए चर्चित जामताड़ा में साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर देशभर के लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से ₹4,04,500 नकद, दो मोबाइल फोन, तीन सक्रिय सिम कार्ड, दो बैंक पासबुक, आधार कार्ड तथा वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी तकनीकी तरीके से लोगों के मोबाइल का नियंत्रण हासिल कर उनके बैंक खातों से रकम उड़ाता था. मंगलवार को आयोजित…
जामताड़ा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA), रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), जामताड़ा की ओर से मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, मुआवजा, पुनर्वास और चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में लोगों को जागरूक करना था. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. शिवकुमार मिश्रा ने की. शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार ने कहा कि एसिड अटैक पीड़ितों को कानून के तहत निःशुल्क कानूनी सहायता,…
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित फॉरेस्ट इलाके में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना जंगल की ओर गए कुछ बच्चों ने स्थानीय लोगों को दी. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. घटना की जानकारी मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की…
सरायकेला: बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सरायकेला समाहरणालय परिसर से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत एलईडी जागरूकता रथ को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह जागरूकता रथ जिले के सभी नौ प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों को बेटियों के अधिकार, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा. कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की गई, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस अवसर…
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘डिवाइस’ अभियान के तहत खरसावां थाना पुलिस ने चार गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. लंबे समय से मोबाइल खोने की चिंता में परेशान लोगों के चेहरे अपने मोबाइल वापस मिलते ही खुशी से खिल उठे. सभी ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया. खरसावां थाना पुलिस ने केंद्रीय उपकरण पहचान पंजीकरण प्रणाली (CEIR) की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन का सफलतापूर्वक पता लगाया. आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों मोबाइल…
सरायकेला: गम्हरिया प्रखंड गोदाम में हाल ही में हुई चोरी की घटना के बाद मंगलवार को सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिनव प्रकाश ने गोदाम पहुंचकर पूरे मामले का जायजा लिया. उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ गोदाम का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ चोरी से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने गोदाम में रखे खाद्यान्न एवं अन्य सामग्रियों की भी स्थिति देखी. हाल के दिनों में सामने आए खराब दाल के मामले को लेकर भी उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से जानकारी ली. इस पर आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जितनी दाल खराब…