
जामताड़ा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), जामताड़ा की ओर से बुधवार को सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन तथा सचिव पवन कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विजय कुमार ने की.


कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव पवन कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. विजय कुमार एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता उत्तम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

अपने संबोधन में सचिव पवन कुमार ने विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार. बाल विवाह. बाल श्रम. नशा मुक्ति. मोटर दुर्घटना से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों से जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया.
शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया. वहीं रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया.

मौके पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सचिव पवन कुमार ने मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में कक्षा 10 ‘ए’ की आहेली माझी प्रथम. कक्षा 9 ‘सी’ की श्रेया भारती द्वितीय. कक्षा 9 ‘बी’ की पोलामी माझी तृतीय तथा कक्षा 8 ‘सी’ के महम हसन खान को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया.

कार्यक्रम में शिक्षक स्नेह प्रसाद दुबे सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीएलवी अमित कुमार मिश्रा. मेघा गुप्ता. आनंद महतो. राजेश दत्त. विश्वजीत पाल. प्रकाश हेंब्रम. शिवनाथ मंडल एवं सुमन टुडू ने सक्रिय भूमिका निभाई. सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंजना माझी. पुष्पम झा. डिंपल कुमारी. श्रुति प्रिया. अंकुश भंडारी. रितेश समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल





