- Sonua Child Missing news चाईबासा: सोनुआ के उड़ूनिया गांव से 10 वर्षीय बालिका अनीता सोरेन लापता
- Chaibasa Gudri Bridge Damage चाईबासा: भारी बारिश में कोंजेन घाटी के पास बह गई पुलिया, तीन गांवों का आवागमन प्रभावित
- Tayo Colony Pedestrian Road Issue गम्हरिया: टायो कॉलोनी का दशकों पुराना पैदल मार्ग बंद करने की आशंका, कॉलोनीवासियों ने प्रबंधन से लगाई गुहार
- Chandil Chilgudih Football Tournament चांडिल: चिलगुडीह और रघुनाथपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचीं विधायक सविता महतो
- Jharkhand Assembly Estimates Committee reviews सरायकेला: प्राक्कलन समिति की दो टूक हिदायत, देरी करने वाले संवेदकों को नए काम से रखें दूर
- Chaibasa Road Accident news चाईबासा: बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में महिला समेत पांच घायल, तीन रेफर
- Jamtara Asmita Wushu League News जामताड़ा: 247 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया वुशु का दम, अस्मिता लीग का आगाज
- Saraikela Women Achiever Medical Education सरायकेला: सरायकेला की बेटी ने रचा इतिहास, डॉ. लासिका रथ बनीं सरकारी चिकित्सा पदाधिकारी
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र स्थित धसनिया गांव के समीप बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मासूम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे गोबिंदपुर–साहिबगंज स्टेट हाईवे पर हुई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. बच्चे की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. …
जमशेदपुर: बेंगलुरु स्थित मणिपाल इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र एवं जमशेदपुर के कदमा निवासी लक्ष्य मिश्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. छात्र के पिता अंजनी कुमार की ओर से दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सूचीबद्ध कर लिया है. इससे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को नया बल मिला है. गौरतलब है कि लक्ष्य मिश्रा मणिपाल इंजीनियरिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र थे. कॉलेज प्रशासन ने उनकी मौत को आत्महत्या बताया था. वहीं, परिजनों ने शुरू से ही इस दावे पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग…
जामताड़ा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआईएम) की जिला जनरल बॉडी की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में वरिष्ठ जिला कमेटी सदस्य लखनलाल मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति, जन आंदोलनों तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य सुरजीत सिन्हा ने केंद्रीय कमेटी के निर्णयों की जानकारी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं और भ्रष्टाचार जैसे जनहित के मुद्दों की उपेक्षा कर रही है. उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान मूल समस्याओं…
सरायकेला: सितवांतो देवी महिला कल्याण समिति के अधीन संचालित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH) के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने संस्थान के दोनों मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में नेताजी सुभाष समूह के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने बताया कि NSMCH बिहटा (पटना) में एमबीबीएस की सीटें 150 से बढ़ाकर 250 कर दी गई हैं. वहीं NSMCH आदित्यपुर में सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 कर दी गई है. यह निर्णय वर्तमान शैक्षणिक सत्र से प्रभावी होगा.…
रामगढ़: आमजनों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत करने की दिशा में रामगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन भरोसा’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. एक माह तक चलाए गए विशेष अभियान में जिले समेत रांची, हजारीबाग, चतरा, बोकारो, पलामू, गढ़वा सहित अन्य जिलों से 125 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों ने पिछले छह माह में दर्ज सनहा और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर अभियान चलाया. तकनीकी सहायता से गुम मोबाइलों का पता…
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत बोयकेड़ा पंचायत में ग्रामीणों ने आत्मनिर्भरता और सामुदायिक एकजुटता की अनूठी मिसाल पेश की है. वर्षों से संजय नदी पर स्थायी पुल और पंचायत भवन से गांव तक पक्की सड़क की मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने श्रमदान के माध्यम से नदी पर लकड़ी का अस्थायी पुल तैयार कर लिया. बोयकेड़ा पंचायत मुख्यालय होने के बावजूद यहां के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं. बरसात के दिनों में संजय नदी उफान पर रहती है, जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है.…
सरायकेला: झारखंड आंदोलनकारी, शिक्षाविद एवं झामुमो नेता प्रोफेसर कालीपद सोरेन ने बुधवार को सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया. मुलाकात के दौरान प्रो. सोरेन ने आगामी रथ यात्रा के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं. ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. उन्होंने जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त…
चांडिल: चौका थाना क्षेत्र के खूंटी पहाड़धार स्थित नरसिंह इस्पात कंपनी के समीप जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग ग्रामीण के साथ कथित मारपीट और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है. पीड़ित पक्ष ने कंपनी प्रबंधन और उसके प्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि समाचार लिखे जाने तक कंपनी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी. मिली जानकारी के अनुसार खूंटी गांव निवासी अतुल महतो अपनी जमीन देखने पहुंचे थे. इसी दौरान कंपनी के कुछ प्रतिनिधियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई. पीड़ित पक्ष का…
जामताड़ा: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने सोमवार को अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा किया. इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी कराई. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था सशक्त बनती है. उन्होंने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरने तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने…
जामताड़ा: दुमका रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान जामताड़ा के डंगाल आदिवासी टोला (मस्जिद के पास) निवासी विनोद मुर्मू के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार की ओर से एक ट्रक धीमी गति से आ रहा था. इसी दौरान उदलबनी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ग्लैमर बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में…