- Chaibasa Gudri Bridge Damage चाईबासा: भारी बारिश में कोंजेन घाटी के पास बह गई पुलिया, तीन गांवों का आवागमन प्रभावित
- Tayo Colony Pedestrian Road Issue गम्हरिया: टायो कॉलोनी का दशकों पुराना पैदल मार्ग बंद करने की आशंका, कॉलोनीवासियों ने प्रबंधन से लगाई गुहार
- Chandil Chilgudih Football Tournament चांडिल: चिलगुडीह और रघुनाथपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचीं विधायक सविता महतो
- Jharkhand Assembly Estimates Committee reviews सरायकेला: प्राक्कलन समिति की दो टूक हिदायत, देरी करने वाले संवेदकों को नए काम से रखें दूर
- Chaibasa Road Accident news चाईबासा: बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में महिला समेत पांच घायल, तीन रेफर
- Jamtara Asmita Wushu League News जामताड़ा: 247 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया वुशु का दम, अस्मिता लीग का आगाज
- Saraikela Women Achiever Medical Education सरायकेला: सरायकेला की बेटी ने रचा इतिहास, डॉ. लासिका रथ बनीं सरकारी चिकित्सा पदाधिकारी
- Jamshedpur Para Yogasana Sports Championship Meeting जमशेदपुर: द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर बैठक
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान को गति देने के उद्देश्य से 57-खरसावां विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने शुक्रवार को खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र संख्या 83, 84, 93, 94 एवं 96 पर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण, घर-घर सत्यापन, डिजिटाइजेशन तथा अन्य पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया गया. डिजिटाइजेशन कार्य में हो रही देरी पर उन्होंने संबंधित बीएलओ…
जमशेदपुर: साइबर अपराध थाना पुलिस ने NGO को CSR फंड दिलाने का झांसा देकर करीब 3 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को आदित्यपुर से गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जानकारी सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में दी. सिटी एसपी ने बताया कि रीना पाण्डेय नामक महिला के लिखित आवेदन के आधार पर जमशेदपुर साइबर अपराध थाना कांड संख्या-52/2026 दिनांक 18 जून 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2), 318(4), 319(2), 61(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(C) एवं 66(D) के तहत दो नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के…
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार रात हुई चोरी की घटना को लेकर कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दो नहीं, बल्कि केवल एक ही घर में चोरी की घटना हुई है. ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. चोरी की घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास के लोगों…
सरायकेला: जिले के कपाली ओपी पुलिस ने गुरुवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से तीन गाय बरामद की हैं. कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन संख्या OR09O- 3887 में मवेशियों का परिवहन किया जा रहा है. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस ने पुड़ीसिल्ली क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखते ही चालक तेज रफ्तार…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के रहारगोड़ा में महिला के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में परसुडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर परसुडीह थाना में मामला दर्ज किया गया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल छापेमारी शुरू की और कुछ ही समय में घटना में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज गबरू उर्फ राजकुमार और विवेक गुप्ता उर्फ विवेक कुमार…
धनबाद: पुलिस ने अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी अपने एक साथी के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रच रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में उसके पास से एक लोडेड अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए. जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 15 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि हीरक रोड आठ…
चांडिल: क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा गुरुवार को श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुई. ऐतिहासिक मठिया बांध स्थित मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रहों को सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया. इसके बाद “जय जगन्नाथ” के गगनभेदी जयघोष के बीच रथ यात्रा प्रारंभ हुई. रथ यात्रा मठिया बांध से विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दुर्गा बाड़ी पहुंची. जहां विधि- विधान के साथ यात्रा का समापन हुआ. पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों…
सरायकेला: सीनी बक्साईगढ़ में भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा श्रद्धा, आस्था और परंपरा के अद्भुत संगम के बीच संपन्न हुई. भगवान बलभद्र. माता सुभद्रा और महाप्रभु जगन्नाथ के भव्य रथ के समक्ष राजा मनोज सिंहदेव ने पारंपरिक ‘छेरा पहरा’ की पवित्र रस्म निभाई. इसके साथ ही पूरा क्षेत्र “जय जगन्नाथ” के उद्घोष से गूंज उठा और हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के दर्शन कर सुख. शांति और समृद्धि की कामना की. रथ यात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और हरिनाम संकीर्तन के बीच हुई. पूजा-अर्चना के बाद भगवान बलभद्र, माता सुभद्रा और महाप्रभु जगन्नाथ के विग्रहों को सुसज्जित रथ…
जामताड़ा: शहर के न्यू टाउन में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा. आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई. रथ यात्रा की शुरुआत गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद हुई. इसके बाद महाप्रभु का रथ मुख्य बाजार. स्टेशन रोड. न्यू टाउन सिनेमा हॉल सहित विभिन्न मार्गों से नगर भ्रमण करते हुए पुनः गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचा. रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ. बलभद्र और सुभद्रा के जीवन प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं. ढोल-नगाड़ों. बैंड-बाजों और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय माहौल…
कांड्रा: सरायकेला- खरसावां जिले के कांड्रा में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई. भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भव्य रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए. रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ रथ खींचकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया. कांड्रा स्थित पाउड़ी स्थान से शुरू हुई रथयात्रा इंडियन ऑयल पंप, मुख्य बाजार और ओवरब्रिज क्षेत्र का भ्रमण करती हुई मौसीबाड़ी पहुंची. यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय जगन्नाथ के जयकारे लगाते हुए भक्ति गीतों पर…