चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार रात हुई चोरी की घटना को लेकर कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दो नहीं, बल्कि केवल एक ही घर में चोरी की घटना हुई है.


ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. चोरी की घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.
ओपी प्रभारी ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके.
रिपोर्ट: अफरोज मलिक





