- Chaibasa Gudri Bridge Damage चाईबासा: भारी बारिश में कोंजेन घाटी के पास बह गई पुलिया, तीन गांवों का आवागमन प्रभावित
- Tayo Colony Pedestrian Road Issue गम्हरिया: टायो कॉलोनी का दशकों पुराना पैदल मार्ग बंद करने की आशंका, कॉलोनीवासियों ने प्रबंधन से लगाई गुहार
- Chandil Chilgudih Football Tournament चांडिल: चिलगुडीह और रघुनाथपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचीं विधायक सविता महतो
- Jharkhand Assembly Estimates Committee reviews सरायकेला: प्राक्कलन समिति की दो टूक हिदायत, देरी करने वाले संवेदकों को नए काम से रखें दूर
- Chaibasa Road Accident news चाईबासा: बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में महिला समेत पांच घायल, तीन रेफर
- Jamtara Asmita Wushu League News जामताड़ा: 247 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया वुशु का दम, अस्मिता लीग का आगाज
- Saraikela Women Achiever Medical Education सरायकेला: सरायकेला की बेटी ने रचा इतिहास, डॉ. लासिका रथ बनीं सरकारी चिकित्सा पदाधिकारी
- Jamshedpur Para Yogasana Sports Championship Meeting जमशेदपुर: द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर बैठक
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: खरसावां और कुचाई क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथ यात्रा गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से निकाली गई. महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा सुसज्जित रथों पर विराजमान होकर मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए. “जय जगन्नाथ” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के दर्शन किए और रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया. खरसावां, हाड़िभंजा. दलायकेला, पोटोबेड़ा, जोजोकुडमा तथा कुचाई प्रखंड के पोंडाकाटा, बंदोलोहर और छोटाचाकड़ी सहित विभिन्न गांवों में पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ रथ यात्रा निकाली गई. सुबह से ही मंदिर परिसरों में…
सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के चर्चित सुजय नंदी हत्याकांड सहित कई आपराधिक मामलों के आरोपी कृष्णा गोप को गुरुवार देर शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसके पैतृक आवास माझी टोला लाया गया. जहां उसने अपने दिवंगत पिता अर्जुन गोप के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया और अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई दी. इसके बाद पुलिस कृष्णा गोप को कड़े सुरक्षा घेरे में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट लेकर पहुंची. जहां विधि-विधान के साथ अर्जुन गोप का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया. पूरे कार्यक्रम के दौरान आदित्यपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में…
चाईबासा/सोनुआ: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड क्षेत्र के सोनुआ, झाड़गांव और भालूरूंगी में गुरुवार को महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ निकाली गई. भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भव्य रथ पर सवार होकर मौसी बाड़ी के लिए प्रस्थान किए. रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया. मंदिरों में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रहों को रथ पर विराजमान कराया गया. इसके साथ ही पूरा क्षेत्र ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गुंजायमान हो…
सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड क्षेत्र के चार प्रमुख चौक-चौराहों पर अब रात के समय भी बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी. खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने अपने विधायक निधि मद से स्थापित चार हाईमास्ट लाइटों का विधिवत उद्घाटन किया. उन्होंने चिरूडीह चौक. गोपीडीह चौक. सांकोडीह डिली बाजार चौक तथा छोटाचाकडीह चौक में नारियल फोड़कर और स्विच ऑन कर हाईमास्ट लाइटों का शुभारंभ किया. हाईमास्ट लाइट शुरू होते ही पूरे क्षेत्र में रोशनी फैल गई. जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला. इन चौक-चौराहों पर लंबे समय से पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की मांग की जा रही थी. विशेषकर शाम…
सरायकेला: कला नगरी में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और भक्ति के माहौल में प्रारंभ हुई. महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य रथ पर विराजमान होकर हजारों श्रद्धालुओं के बीच से मौसी बाड़ी की ओर प्रस्थान कर गए. पूरे शहर में “जय जगन्नाथ” के गगनभेदी जयघोष, ढोल- नगाड़ों और वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय वातावरण बन गया. रथयात्रा शुरू होने से पहले श्रीमंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा- अर्चना की गई. इसके बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के विग्रहों को विधि- विधान के साथ रथ तक लाया गया.…
सरायकेला: जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनासिंह घाटी में गुरुवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में मोटरसाइकिल संख्या JH 01GP 6471 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना कांड्रा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भेजा. चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त…
जामताड़ा: सदर अस्पताल से रेफर की गई एक प्रसूता की रास्ते में मौत हो जाने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. आक्रोशित लोगों ने जामताड़ा बाजार- श्रीरामपुर समाहरणालय मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम और प्रदर्शन जारी था. मृतका की पहचान सरकार बांध निवासी रीना देवी (34 वर्ष), पति कन्हैया रवानी, के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका आरोप है कि ड्यूटी…
सरायकेला: जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना से उबर रहे एक युवक की कथित तौर पर फिजियोथैरेपी के दौरान इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मौत हो गई. घटना के बाद उपचार कर रहा व्यक्ति अपना चप्पल, झोला और अन्य सामान मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान सीनी निवासी श्यामल मजूमदार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, 4 मार्च को रांची में हुई सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे. लंबे इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और वह अपने…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 452 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से गांजा, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे सूचना मिली थी कि ग्राम स्वासपुर के पास पुराना राखा माइंस की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री और परिवहन कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)…
जमशेदपुर: मानगो और ओलीडीह क्षेत्र में एक ही रात 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार तथा चोरी का सामान भी बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, 11 और 12 जुलाई की मध्यरात्रि चोरों ने मानगो और ओलीडीह क्षेत्र की 12 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की थी. बदमाशों ने जगदंबा होटल के समीप स्थित गुप्ता इलेक्ट्रिक, आटा चक्की, फल दुकान, सुमन स्टोर तथा मानगो थाना क्षेत्र के वैभव लक्ष्मी मेडिकल, शिव स्टोर और…