- Chandil Chilgudih Football Tournament चांडिल: चिलगुडीह और रघुनाथपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचीं विधायक सविता महतो
- Jharkhand Assembly Estimates Committee reviews सरायकेला: प्राक्कलन समिति की दो टूक हिदायत, देरी करने वाले संवेदकों को नए काम से रखें दूर
- Chaibasa Road Accident news चाईबासा: बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में महिला समेत पांच घायल, तीन रेफर
- Jamtara Asmita Wushu League News जामताड़ा: 247 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया वुशु का दम, अस्मिता लीग का आगाज
- Saraikela Women Achiever Medical Education सरायकेला: सरायकेला की बेटी ने रचा इतिहास, डॉ. लासिका रथ बनीं सरकारी चिकित्सा पदाधिकारी
- Jamshedpur Para Yogasana Sports Championship Meeting जमशेदपुर: द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर बैठक
- Rajnagar Statue Unveiling News राजनगर: राजनगर में स्थापित हुई शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा, आस्तिक महतो ने किया अनावरण
- Kandra Mahavir Temple reconstruction meeting कांड्रा: महावीर मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर बैठक सम्पन्न, नवम्बर में होगा कार्य का शुभारंभ
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
राजनगर: सावन माह की पावन बेला में शुक्रवार को सिद्धेश्वर कांवरिया बम, राजनगर की पहली कांवर यात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुई. यात्रा के शुभारंभ के दौरान “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “जय भोलेनाथ” के गगनभेदी जयघोष से पूरा राजनगर शिवमय हो उठा. कांवर यात्रा का पहला पड़ाव गोविंदपुर में रहा, जहां सभी श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ सहित विभिन्न मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय यात्रा की कामना की. इसके बाद शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ, जहां पवित्र गंगाजल से भगवान…
राजनगर: प्रखंड के प्रमुख पंचायत अंतर्गत तुमुंग गांव में पंचायत समिति मद से स्वीकृत दो जनहितकारी योजनाओं का शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया. पंचायत समिति सदस्य अनीता महतो ने नारियल फोड़कर दोनों योजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया. पहली योजना के तहत तुमुंग गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में 2.50 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक एवं टाइल्स बिछाने का कार्य कराया जाएगा. योजना पूरी होने के बाद मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण होगा और श्रद्धालुओं के साथ-साथ ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी. वहीं दूसरी योजना के अंतर्गत तुमुंग टोला के…
जामताड़ा: सदर अस्पताल में संस्थागत प्रसव के दौरान प्रसूता रीना देवी और नवजात की मौत का मामला अब राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है. शुक्रवार को भाजपा की दो सदस्यीय जांच टीम के सदस्य पूर्व मंत्री अमर बावरी और पूर्व सांसद सुनील सोरेन जामताड़ा पहुंचे. दोनों नेताओं ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिया. प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री अमर बावरी ने आरोप लगाया कि रीना देवी अपने पैरों से चलकर सदर अस्पताल पहुंची थीं, लेकिन समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गई. उन्होंने…
आदित्यपुर: शहरी जलापूर्ति योजना के तहत सीतारामपुर जलाशय स्थित 30 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से 15 जुलाई से आदित्यपुर-2 क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू करने का दावा एक बार फिर धराशायी हो गया. तय तिथि बीत जाने के बावजूद लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका. इसके उलट पाइपलाइन में तकनीकी खराबी दूर करने के नाम पर आदित्यपुर कॉलोनी की कई सड़कों की खुदाई कर दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन में तकनीकी फॉल्ट आने के कारण संबंधित एजेंसी खराबी का पता लगाने और मरम्मत का कार्य कर रही…
चांडिल: प्रखंड के भुइयांडीह स्थित एनएच-33 के समीप शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधानसभा स्तरीय नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक के नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश समारोह भी वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने फीता काटकर नए झामुमो कार्यालय का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने ओम प्रकाश लायेक के नवनिर्मित आवास का अवलोकन किया तथा गृह प्रवेश समारोह में शामिल होकर परिवार को शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि भुइयांडीह…
सरायकेला: आस्था, श्रद्धा और उल्लास के अद्भुत संगम के बीच शुक्रवार को सरायकेला की ऐतिहासिक रथयात्रा अपने दूसरे चरण में मौसीबाड़ी पहुंच गई. झमाझम बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी. भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य रथ पर सवार होकर हजारों श्रद्धालुओं के साथ मौसीबाड़ी पहुंचे. पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” और “हरे कृष्ण” के गगनभेदी जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा. गुरुवार को बड़दांड में विश्राम करने के बाद शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना और आरती संपन्न हुई. इसके बाद दोपहर में रथयात्रा पुनः प्रारंभ हुई और देर…
जामताड़ा: उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उत्पाद विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व संग्रहण, अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, लंबित मामलों तथा विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जून 2026 तक अवैध शराब से जुड़े 72 अभियोग दर्ज किए गए हैं. कार्रवाई के दौरान 534 लीटर अवैध चुलाई शराब, 3105 किलोग्राम जावा महुआ, 114.565 लीटर अवैध देशी शराब, 159.63 लीटर बीयर, 60 किलोग्राम पंचवई तथा 45 लीटर सुषव जब्त किया गया है.…
जामताड़ा: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत संचालित ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ कार्यक्रम के तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की पहचान और निःशुल्क उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई. जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य जांच के दौरान चिन्हित बच्चों को विशेषज्ञ जांच के लिए एम्स देवघर भेजा गया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जामताड़ा प्रखंड के 19, नारायणपुर के 1, कुंडहित के 5 तथा नाला प्रखंड के 4, कुल 29 बच्चों की एम्स देवघर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय संबंधी जांच कराई गई. जांच के दौरान पांच बच्चों में जन्मजात…
चाईबासा: जिले के सोनुआ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार शाम भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ निकाली गई. शाम करीब 5 बजे बाजार क्षेत्र से शुरू हुई रथयात्रा सोनुआ प्रधान बस्ती मार्ग से होते हुए मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुई. पूरे क्षेत्र में ‘जय जगन्नाथ’ और ‘हरि बोल’ के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा. रथयात्रा से पूर्व भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना के बाद तीनों देव विग्रहों को पूरे विधि-विधान के साथ भव्य रथ पर विराजमान कराया गया. जैसे ही रथ आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं ने उत्साह के…
सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजते हुए आवश्यक निर्देश दिए. जनता दरबार में सेविका चयन से जुड़े विवाद, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने एवं संशोधन, वृद्धावस्था पेंशन, पैतृक भूमि की ऑनलाइन प्रविष्टि, भूमि अभिलेखों में सुधार, बिजली के खंभों से झूल रहे…