चांडिल: प्रखंड के भुइयांडीह स्थित एनएच-33 के समीप शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधानसभा स्तरीय नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक के नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश समारोह भी वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ.


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने फीता काटकर नए झामुमो कार्यालय का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने ओम प्रकाश लायेक के नवनिर्मित आवास का अवलोकन किया तथा गृह प्रवेश समारोह में शामिल होकर परिवार को शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि भुइयांडीह में विधानसभा स्तरीय झामुमो कार्यालय खुलने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी. कार्यकर्ताओं को एक स्थायी मंच मिलेगा, जहां से जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का अभियान जारी रहेगा.

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, धर्मु गोप, शंकर लायेक, बादल महतो, अरुण टुडू, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, कित्तीवास महतो, दिलीप किस्कू, मिलन तंतुवाई, सुदाम हेंब्रम, राहुल वर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.





