Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर:  शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मार्केट में शनिवार देर शाम कथित तौर पर एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग को लेकर हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. फायरिंग की आवाज से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों व ग्राहकों में दहशत का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक बाजार पहुंचे और रंगदारी की मांग को लेकर विवाद करने लगे. इसी दौरान लोगों को डराने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की गई. घटना के बाद कई दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए,…

Read More

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना पुलिस ने जमशेदपुर कोर्ट परिसर के पास से हुए युवक के अपहरण मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त थार वाहन (JH05DA-4721) भी जब्त कर लिया है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 15 जुलाई को सूचना मिली थी कि छायानगर निवासी सुशील डे (पिता- राजेश डे) का जमशेदपुर कोर्ट के समीप से अपहरण कर लिया गया है. सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद…

Read More

सरायकेला: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान का दूसरा चरण अब अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी मतदाताओं की अपेक्षाकृत कम भागीदारी को देखते हुए सरायकेला- खरसावां जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है. उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी नितीश कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार से दो दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत की गई, ताकि छूटे हुए एवं पात्र मतदाता समय पर SIR प्रक्रिया पूरी कर सकें और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके. शनिवार को उपायुक्त स्वयं आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचे और…

Read More

चाईबासा: पुलिस ने 16 जुलाई को बोदरा चौक के पास हुई महिला से बैग छिनतई की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न्यू कॉलोनी निवासी रवि साव एवं नीमडीह निवासी दानु कारवा के रूप में हुई है. शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि 16 जुलाई को एक महिला साइकिल से जा रही थी. इसी दौरान दोनों आरोपियों ने साइकिल में रखा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए…

Read More

सरायकेला: आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और बीमारियों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को सरायकेला अनुमंडल कार्यालय परिसर में रेड क्रॉस सोसाइटी, सरायकेला की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन ब्रह्मानंद नारायणा बहु-विशेषज्ञ अस्पताल, तमोलिया तथा एएसजी नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से किया गया. शिविर में कुल 113 लोगों ने स्वास्थ्य एवं आंखों की जांच कराकर इसका लाभ उठाया. शिविर में रक्तचाप, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, हृदय संबंधी प्रारंभिक जांच तथा आंखों की विस्तृत जांच की गई. विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को आवश्यक…

Read More

सरायकेला: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शनिवार को कुचाई प्रखंड परिसर में सुकर (सूअर) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान चयनित पांच लाभुकों के बीच उन्नत नस्ल के सुकरों का वितरण किया गया. योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देकर किसानों एवं बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उनकी आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा उपस्थित रहे. उन्होंने प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, पशुपालन विभाग के चिकित्सक डॉ. शंकर सिंह एवं ग्रीस सोय के साथ संयुक्त…

Read More

सरायकेला: भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के साथ सरायकेला का ऐतिहासिक 10 दिवसीय रथ मेला शनिवार से पूरे उल्लास, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुरू हो गया. नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया. उद्घाटन के साथ ही पूरा मेला परिसर रंग- बिरंगी रोशनी, झूलों की चहल-पहल, सजी-धजी दुकानों और श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार हो उठा. रथ मेले में इस बार बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए विशेष आकर्षण का इंतजाम किया गया है. विशाल झूले, डिस्को झूला, जलपरी झूला, बच्चों के मनोरंजन के साधन, खिलौनों की दुकानें, मीना बाजार,…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या-29 स्थित रोड नंबर 8 और 9 में पिछले करीब 20 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण सैकड़ों परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. बिजली विभाग की उदासीनता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना समय रहते बिजली विभाग को दे दी गई थी, लेकिन 20 घंटे बीत जाने के बाद भी न तो खराब…

Read More

जमशेदपुर: एलबीएसएम कॉलेज के छात्र शुक्रा हो पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में शनिवार को परसुडीह थाना परिसर में छात्रों, ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा. बड़ी संख्या में लोग थाना पहुंचे और मुख्य गेट पर धरना- प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मामले में सुस्ती बरतने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद…

Read More

आदित्यपुर: करीब 395.15 करोड़ रुपये की लागत से बन रही आदित्यपुर शहरी जलापूर्ति योजना एक बार फिर सवालों के घेरे में है. तीन वर्षों में पूरी होने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना करीब आठ वर्ष बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है. करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहरवासी आज भी स्वच्छ पेयजल के लिए तरस रहे हैं. लगातार समय-सीमा बढ़ने और एजेंसी के बार-बार वादा तोड़ने से लोगों में भारी नाराजगी है. शनिवार को नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त एजाज अनवर…

Read More